न्यूज़भारतहेडलाइंस

18वीं लोकसभा के सत्र की शुरुआत: INDIA ब्लॉक के सांसदों ने एक साथ की एंट्री, प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने ली शपथ

उमाकांत त्रिपाठी। आज से 18वीं लोकसभा के सत्र की शुरुआत हो गई है। सबसे पहले इस सत्र में सभी सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सभी सांसदों को शपथ दिलाई। आज ही स्पीकर पद पर चुनाव भी होगा।

INDIA ब्लॉक के सांसदों ने एक साथ की एंट्री
INDIA ब्लॉक के सांसदों ने सुबह करीब 10.30 बजे एकता के प्रतीक के रूप में-एक साथ लोकसभा में एंट्री की। सभी सांसद उस स्थान पर जमा हुए, जहां पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा रखी हुई थी। कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के सदस्य (विपक्षी पार्टियां) सरकार से नाराज हैं. उनका कहना है कि मोदी सरकार ने परंपरा तोड़ते हुए 8 बार के कांग्रेस सांसद के सुरेश की जगह 7 बार के बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बना दिया।

प्रोटेम स्पीकर पर रिजिजू का बयान
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,’मैंने सभी नेताओं से मुलाकात की. अभी-अभी मैंने डीएमके संसदीय दल के नेता टीआर बालू से मुलाकात की. सभी इस बात पर सहमत हैं कि भारतीय संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति मूल रूप से नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने और नए अध्यक्ष के चुनाव में मदद करने के लिए होती है.’

10 दिनों में होंगी 8 बैठक
राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 28 जून को बहस शुरू होगी. वहीं, 2 या 3 जुलाई को प्रधानमंत्री बहस का जवाब देंगे. यह सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलने वाला है और इन 10 दिनों के दौरान कुल 8 बैठकें होने वाली हैं.

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 898

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *