बिहार

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: नीतीश, ललन, के सी त्यागी समेत सभी बड़े नेता मौजूद, बैठक में रखे गए ये प्रस्ताव

उमाकांत त्रिपाठी। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में जारी है। ​​​​​​नीतीश कुमार, ललन सिंह, केसी त्यागी समेत अन्य नेता मीटिंग में शामिल हैं। बैठक में नीतीश के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने और झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का प्रस्ताव रखा गया है।

चर्चा है कि इस बैठक में संजय झा और मनीष वर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला लिया जा सकता है।

6 महीने में दूसरी बार बुलाई बैठक
आपको बता दें कि 6 महीने में दूसरी बार पार्टी की तरफ से ये बैठक बुलाई गई है। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हो रही इस मीटिंग को कई लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार एक बार फिर से दिल्ली से बिहार के लोगों को चौंका सकते हैं।नीतीश कुमार पार्टी के संगठन में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो जदयू में कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, पार्टी के नेता फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन, दबी ज़ुबान में सभी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में फेरबदल किया जा सकता है।

2025 के चुनाव के लिए बन रही रणनीति
पार्टी नेता संजय झा को जेडीयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैंने भी इसके बारे में सुना है लेकिन हमें अंतिम फैसले का इंतजार करना चाहिए। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की में झारखंड विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारने की बात हुई है। बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बन सकती है। 44 विधायकों वाली जदयू लोकसभा चुनाव में इस बार 74 विधानसभा में बढ़त बनाने में कामयाब रही है।

 

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

भाजपा के खिलाफ एक मंच पर नज़र आये विपक्षी नेता, नीतीश कुमार ने एकजुट होने की कही बात

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन के…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

1 of 22

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *