अन्य राज्यन्यूज़भारत

लद्दाख में अभ्यास के दौरान पानी में फंसा सेना का टैंक: JCO समेत 5 जवान शहीद, रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उमाकांत त्रिपाठी। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी के पास सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक अभ्यास के दौरान सेना के 5 जवान शहीद हो गए। नदी पार करते वक्त ये हादसा हुआ। नदी पार करते वक्त देखते ही देखते जल स्तर बढ़ गया जिसमें 5 जवानों की जान चली गई।

वहीं सेना के अधिकार इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे में सेना के JCO समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 3 बजे जब जवान नदी पार कर रहे थे तब ये हादसा हुआ।

रक्षा मंत्री ने जताई संवेदना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर संवेदना जताई है। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के टैंक अभ्यास के दौरान एक टी-72 टैंक हादसे का शिकार हो गया। जब टैंक नदी पार कर रहा था, तब पानी का लेवल अचानक बढ़ गया। इस हादसे में एक JCO समेत पांच जवानों की मौत हो गई। घटना रात 3 बजे के आस-पास घटित हुई है। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ।

3 की जगह बैठे 5 जवान
T-72 टैंक में आमतौर पर कमांडर, एक गनर और एक ड्राइवर होता है। प्रैक्टिस के दौरान इसमें 5 जवान सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नदी के ऊपरी इलाके में बारिश के चलते पानी बढ़ गया। रात होने के चलते जवानों को इसका पता नहीं चल सका। T-72 टैंक 5 मीटर (16.4 फीट) गहरी नदियों को पार करने की क्षमता रखता है। यह एक छोटे डायामीटर वाले स्नोर्कल की मदद से नदी पार करता है। इमरजेंसी के लिए इस पर सवार क्रू के सभी सदस्यों के रीब्रीदर (हाफ फेस मास्क) दिया जाता है। अगर टैंक का इंजन पानी के भीतर बंद हो जाता है, तो इसे 6 सेकंड के भीतर फिर से चालू करना होता है। ऐसा नहीं करने पर कम दबाव होने के कारण T-72 के इंजन में पानी भर जाता है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 880

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *