न्यूज़भारतमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में लगाए जाएंगे 5 करोड़ पेड़, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, भोपाल में लगेंगे इतने लाख पौधे

उमाकांत त्रिपाठी। करीब चार महीने बाद प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 111 वें एपिसोड का आज प्रसारण हुआ। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, अरकू कॉफी-स्नो पीस, पर्यावरण दिवस-योग दिवस के साथ केरल के कार्थुम्बी छाते पर भी चर्चा की। उनका खास जोर पर्यावरण को लेकर रहा। उन्होंने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया है, इस का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। पिछले एक दशक में भारत में सबके प्रयासों से वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है। अमृत महोत्सव के दौरान, देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है।

एमपी में शुरू होगा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 6 जुलाई से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इस दिन पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगेंगे। इंदौर में 51 और भोपाल में 350 जगहों पर 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पूरे प्रदेश में इस अभियान के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भोपाल में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि 6 जुलाई को पौधारोपण का बड़ा कार्यक्रम है। पांच करोड़ पौधे लगाएंगे। एक पेड़ मां के नाम अभियान से सभी जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान
प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 6 जुलाई को पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। भोपालवासी ‘मां के सम्मान’ में एक साथ 12 लाख पौधे रोपित करेंगे। पौधारोपण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ये अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान जन सहयोग से सफल होगा। पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इंदौर जिले में जहां 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, वहीं राजधानी भोपाल सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिन में ही 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भोपाल जिले में 12 लाख पौधे ‘मां के सम्मान’ में लगाए जाएंगे।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 750

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *