न्यूज़भारतहेडलाइंस

राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं: मानहानि केस में आज भी कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज बोले- अब पेश न हुए तो एक्शन लेंगे

उमाकांत त्रिपाठी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में मंगलवार को भी पेश नहीं हुए। अमित शाह हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने 26 जुलाई को अगली तारीख दी है। जज ने कहा कि अगर राहुल 26 जुलाई को सशरीर पेश नहीं हुए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

26 जून को भी पेशी के दौरान राहुल कोर्ट नहीं पहुंचे थे। कोर्ट ने तब राहुल के वकील से पूछा था कि वह कहां हैं? वकील ने बताया था कि लोकसभा में स्पीकर पद का चुनाव है। इसलिए वह नहीं आ पाए।

राहुल ने दिया था ये बयान
8 मई 2018 को बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह को हत्या का आरोपी कहा था। इसी के खिलाफ सुल्तानपुर के भाजपा नेता ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। इससे पहले राहुल गांधी 20 फरवरी को कोर्ट में पेश हुए थे।

क्या बोले राहुल के वकील?
राहुल के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कहा- राहुल का आज बयान दर्ज होना था, लेकिन संसद चल रही है। वह नेता प्रतिपक्ष हैं। इस वजह से पेश नहीं हो सके। कोर्ट ने 26 जुलाई को पेश होने के आदेश दिए हैं। अगर वह नहीं आए तो कोर्ट ने उन पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की बात कही है। राहुल गांधी 26 को जरूर आएंगे।

6 साल पुराना है केस
राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में MP/MLA कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया था। मिश्रा ने कहा- 8 मई, 2018 को राहुल ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस नेता ने कहा था- अमित शाह हत्या के आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जज लोया मामले में इसका उल्लेख किया। इसलिए मुझे नहीं लगता कि अमित शाह की कोई विश्वसनीयता है। जो पार्टी ईमानदारी और शुचिता की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *