उमाकांत त्रिपाठी। झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजभवन पहुंचकर वो राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिल और अपना इस्तीफा सौंपा. इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. झामुमो (Jharkhand Mukti Morcha) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन गठबंधन के विधायकों की सर्वसम्मति के बाद तीसरी बार प्रदेश के सीएम के रूप में वापसी करेंगे. गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने सीएम चंपई सोरेन के आवास पर बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से हेमंत को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला हुआ.
जब भावुक हुए हेमंत सोरेन
बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत को सीएम बनाने का फैसला लिया गया है. बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ ही हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं. अगर हेमंत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं तो वो झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे. कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी के लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था. गिरफ्तारी से पहले 31 जनवरी को हेमंत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
सोरेन को चुना विधायक दल का नेता
इससे पहले रांची में CM हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों को CM हाउस में ही रहने को कहा गया है। हालांकि, अभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पूर्व CM हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। CM हाउस पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हुए। हेमंत सोरेन के जेल से आने के बाद से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी पहले से अधिक सक्रिय हो गई हैं। कल्पना के साथ होने को राजनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।














