दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की मजदूरों से मुलाकात: कांग्रेस ने शेयर किया मुलाकात का वीडियो, इससे पहले ट्रक ड्राइवरों से मिले थे

उमाकांत त्रिपाठी। राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इसका वीडियो और 4 फोटो अपने X हैंडल पर शेयर किए। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर सामने आईं इनमें तस्वीरों में दिख रहा है कि राहुल गांधी कुछ मजदूरों के साथ जमीन पर बैठ कर ही बात कर रहे हैं, लोग उनको चारों ओर से घेर कर बैठे हुए हैं और राहुल गांधी उनसे उनकी समस्याएं सुन रहे हैं. कुछ तस्वीरों में राहुल गांधी मजदूरों के साथ काम करते भी नजर आए.

पिछले साल राहुल ट्रक में बैठकर अंबाला से चंडीगढ़ गए थे। वहीं, कांग्रेस सांसद दिल्ली के एक गैरेज भी पहुंचे थे और मैकेनिक्स के काम भी किया था।

ट्रक से चंडीगढ़ पहुंचे थे राहुल
राहुल गांधी ने 22 मई 2023 की रात अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया। दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। राहुल ने 23 मई की सुबह 5:30 बजे ट्रक को अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे पर रुकवाया। फिर गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी बात की। उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली के गैराज में भी किया काम
राहुल गांधी ने 27 जून 2023 को दिल्ली के करोल बाग के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी। एक फोटो में राहुल के हाथ में टू व्हीलर का कोई पार्ट दिखाई दे रहा है। उनके सामने एक बाइक खुली हुई है। साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य फोटो में राहुल एक बाइक में स्क्रू ड्राइवर से पेच कसते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में वे गैरेज कर्मी से मशीन की जानकारी ले रहे हैं।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *