उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं। वह सुबह 11 बजे दिल्ली से अहमदाबाद के लिए निकले। राहुल यहां 1 बजे पहुंचेंगे। फिर दोपहर 2:30 बजे राजकोट गेम जोन हादसे और मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
घायल कार्यकर्ताओं होगी मुलाकात
प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने बताया कि राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे, जहां कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। वे अहमदाबाद में डेढ़ से दो घंटे तक रहेंगे। संसद में हिंदू धर्म पर बयान देने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। झड़प में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए थे। राहुल गांधी इन कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।
जगन्नाथ मंदिर भई जाएंगे राहुल
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद हमने राहुल गांधी से गुजरात आने की अपील की थी। इससे पूरी पार्टी में मजबूत संदेश जाएगा और कार्यकर्ताओं को भरोसा मिलेगा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में शीर्ष नेतृत्व उनके साथ है। राहुल राजकोट-मोरबी हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के एक दिन पहले गुजरात कांग्रेस के नेता रथ की पूजा करते हैं। रथयात्रा रविवार यानी कि 7 जुलाई को निकलेगी। राहुल गांधी गुजरात में हैं। इसलिए वे रथ की पूजा करने जगन्नाथ मंदिर भी जाएंगे।















