अन्य राज्य

पीएम मोदी से लोग डरते हैं… गुजरात दौरे पर राहुल गांधी, अयोध्या, बीजेपी-कांग्रेस सब पर खुलकर बोले नेता प्रतिपक्ष

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अहमदाबाद पहुंचे। राहुल के पहुंचने से पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उनके पुतले जलाए। कार्यकर्ता संसद में राहुल के कथित हिंदू विरोधी बयान का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विरोध के बीच राहुल अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

वाराणसी में गलती हुई
राहुल ने कहा- अयोध्या के लोगों के मकान-दुकानें तोड़ी गईं, मुआवजा आज तक नहीं मिला। अयोध्या से जीतने वाले सांसद ने बताया कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं, अयोध्या से लड़ना चाहते थे, लेकिन वहां 3 सर्वे करने वालों ने कहा कि अगर आप अयोध्या से चुनाव लड़ोगे तो हार जाओगे और राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। कांग्रेस सांसद ने कहा- वाराणसी में हमसे छोटी सी गलती हो गई, वर्ना हम वहां भी जीत जाते। PM मोदी के एक लाख वोटों से जीतने का मतलब है कि मुश्किल से जान बच गई।

अयोध्या की जीत पर ये बोले राहुल
राहुल ने कहा- मैंने अयोध्या के सांसद से पूछा कि बीजेपी ने अपनी पूरी पॉलिट्क्स राम मंदिर पर केंद्रित कर दी। चुनाव के पहले इन्होंने भगवान को यूज करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद वहां इंडिया गंठबंधन क्यों जीत गया। उन्होंने कहा- मुझे पहले से ही पता था कि मैं चुनाव जीतूंगा। जब मैं अयोधया के लोगों से बात करता था वे कहते थे कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए बहुत सारे लोगों से जमीन छीन ली गई। दुकान और मकान तोड़े गए। आज तक उनको मुआवजा नहीं मिला। राहुल ने कहा- जैसे बीजेपी ने अहमदाबाद में हमारे ऑफिस को तोड़़ा, वैसे ही अब हम इनकी सरकार को तोड़ेंगे। अगले चुनाव में हम इन्हें हराएंगे। गुजरात कांग्रेस में दो कमियां हैं। यहां दो तरह के घोड़े हैं। एक का इस्तेमाल दौड़ के लिए और दूसरे का इस्तेमाल शादी के लिए किया जाता है। कांग्रेस रेस के घोड़े को शादी में और शादी के घोड़े को रेस में लगा देती है। पिछले चुनावों में हमनें भाजपा के खिलाफ ठीक से चुनाव नहीं लड़ा।

Related Posts

यूनिफाइड कमांड मीटिंग से होगा छत्तीसगढ़ का विकास: नक्सल इलाकों में बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के…

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *