क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

अब चैंपियंस ट्रॉफी और WTC में धूम मचाएगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा की कप्तानी में फिर झंडे गाड़ेगा भारत!

उमाकांत त्रिपाठी। टीम इंडिया ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी ट्रॉफी के सुखे को खत्म किया है. टीम इंडिया ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता. इसके बाद भारत में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया गया. इसी बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी एक वीडियो शेयर करते टीम इंडिया को इस जीत के लिए बधाई दी है. इसी के साथ उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया है.

जय शाह ने किया ऐलान
बीसीसीआई सचिव जय शाह का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जय शाह ने टीम इंडिया ने बधाई देते हुए कहा कि टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई. इस जीत को में कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहूंगा. पिछले एक साल में ये हमारा तीसरा फाइनल था. जून 2023 में हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारे, नवंबर 2023 में हमने 10 जीत के बाद दिल जीते लेकिन कप नहीं जीत पाए.

अब इन इवेंट्स में धूम मचाएंगे
जय शाह के इस बयान से अब ये साफ हो गया है कि रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट में कप्तानी करना जारी रखेंगे. अब उनके सामने दो बड़े टूर्नामेंट को जिताने की जिम्मेदारी है. टीम इंडिया को फरवरी-मार्च 2025 में चैंपियंस ट्ऱॉफी खेलनी है और फिर जून 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. बता दें, टीम इंडिया ने पिछले दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल खेले हैं, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.

Related Posts

1 of 857

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *