महाराष्ट्र

जातिवाद को लेकर सियासत जारी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- जो करेगा जात की बात, कसकर मारूंगा लात

उमाकांत त्रिपाठी।देश में जातिवाद को लेकर सियासत होती रही है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जातिगत राजनीति पर तीखा बयान दिया। गडकरी ने गोवा के एक कार्यक्रम में कहा कि महाराष्ट्र में इस समय जातिवाद की पॉलिटिक्स हो रही है। मैं जात-पात को नहीं मानता। जो करेगा जात की बात, उसको कसकर मारूंगा लात।उन्होंने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 40% मुसलमान हैं। मैंने उनको पहले ही कहा है, मैं RSS वाला हूं, हाफ चड्ढी वाला हूं। किसी को वोट देने से पहले सोच लो कि बाद में पछताना ना पड़े। जो वोट देगा, मैं उसका काम करूंगा और जो नहीं देगा, मैं उसका भी काम करूंगा।महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा का कार्यकाल इस साल 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

शरद पवार ने किया दावा
पिछले चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने NCP-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली। शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
जून 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह हो गई। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ दिया। शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए। अब शिवसेना दो गुटों (शिंदे और उद्धव) में बंट चुकी है। शरद पवार की NCP भी दो गुट- शरद पवार और अजित पवार में बंट गई है। शरद पवार ने हाल में दावा किया कि महाराष्ट्र में इस साल चुनाव में महाविकास अघाड़ी (NCP(शरद पवार)+ कांग्रेस+ शिवेसना-उद्धव गुट) 225 सीटें जीतेगा।

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र को मिली थीं NDA की 19 सीटें
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजित गुट) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। तीनों पार्टियां मिलकर सिर्फ 19 सीटें ही जीत सकी। इनमें भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुटे) ने 9-9 और NCP (अजित गुट) ने 1 सीट जीती। वहीं, INDIA ब्लॉक ने 28 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 13, शरद पवार की NCP ने 8 और शिवसेना (ठाकरे गुट) ने 7 सीटें जीतीं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता।

Related Posts

पीएम मोदी का नागपुर दौरा: आरएसएस हेडक्वार्टर में सभा को किया संबोधित, संघ की तारीफ में क्या बोले.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *