खबर टीम इंडिया की।एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकल चुकी है। BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में कुछ ही देर में बारात पहुंचेगी।
रात 8 बजे होगी अनंत-राधिका की वरमाला
सबसे पहले साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद ‘मिलनी’ की रस्म होगी। ‘’मिलनी’ की रस्म के बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। वहीं लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी।
बारात एंटीलिया से होगी रवाना
बारात अब मुकेश अंबानी के निवास एंटीलिया से निकल चुकी है। एंटीलिया के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों ने जमकर डांस किया। सिक्योरिटी गार्ड्स भी नाचते दिखे।
यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव शादी में शिरकत करने पहुंचे मुंबई
समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र विंग के नेताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।
दूल्हे अनंत कुछ ही देर में जियो वर्ल्ड सेंटर निकलेंगे
अंबानी और मर्चेंट फैमिली एक-एक करके जियो वर्ल्ड सेंटर के लिए निकले। जियो वर्ल्ड सेंटर पर ही बारात इकट्ठा होगी। दूल्हे अनंत भी अपने घर एंटीलिया से निकलने वाले हैं। नीता अंबानी की कार रोल्स रॉयस फैंटम EWB को फूलों से सजाया गया है।सिक्योरिटी वाली गाड़ियों को भी फूलों से सजाया गया है
अक्षय कुमार को हुआ कोविड, शादी में नहीं होंगे शामिल
इसी बीच खबर है कि अक्षय कुमार कोविड-19 से पीड़ित हो गए हैं। इसकी वजह से वे अब शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी फिल्म सरफिरा आज ही रिलीज हुई है।
KGF स्टार यश भी अनंत-राधिका की शादी अटेंड करने मुंबई पहुंचे
दुल्हन राधिका मर्चेंट की कार एंटीलिया से बाहर निकली
बनारसी थीम पर होगी अनंत-राधिका की शादी
शादी की थीम बनारस के यशोगान पर रखी गई है। बनारस की परंपरा, धार्मिकता, संस्कृति, कला-शिल्प और व्यंजनों के जरिए इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। स्टाइलिंग में भारतीयता के महत्व पर फोकस रहेगा।हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से नीता अंबानी का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अनंत-राधिका की शादी बनारसी थीम पर होगी। उन्होंने कहा है, ‘शादी के सेलिब्रेशन में हमने कोशिश की है कि हम भारत की संस्कृति, सभ्यता और विरासत को ट्रिब्यूट दे सकें। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि हम शादी के दौरान बनारस की पवित्रता, सुंदरता को जीवंत करेंगे।
13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद फंक्शन में पहुंचेंगे PM मोदी
तीन दिन तक चलने वाली शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। शादी में देश-विदेश से कई VVIP मेहमान शामिल होंगे।














