दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

मोदी पुतिन की मुलाकात से चिढ़ा अमेरिका दोनों की दोस्ती पर कही यह बात,

उमाकांत त्रिपाठी।भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंध काफी गहरा और मजबूत है मगर ये उतना भी गहरा नहीं है कि इसे हल्के में लिया जाए।नई दिल्ली में गुरुवार को एक डिफेंस कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत अपनी रणनीतिक आजादी को पसंद करता है लेकिन जंग के मैदान में इसका कोई मतलब नहीं है।

अमेरिकी राजदूत गार्सेटी बोले
अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने कहा कि अब दुनिया आपस में जुड़ी हुई है। अब कोई युद्ध दूर नहीं है, इसलिए हमें न सिर्फ शांति के लिए खड़ा होना होगा बल्कि अशांति पैदा करने वाले देशों पर कार्रवाई भी करनी होगी।अमेरिकी राजदूत ने कहा कि यह ऐसी बात है जिसे अमेरिका और भारत को मिलकर समझना होगा। हम दोनों के लिए यह याद रखना जरूरी है कि हम इस रिश्ते में जैसा निवेश करेंगे, हमें वैसा ही परिणाम मिलेगा।अमेरिकी राजनयिक की टिप्पणी को पीएम मोदी की रूस यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।

अमेरिकी राजदूत बोले
गार्सेटी ने कहा कि संकट के समय में हमें एक दूसरे को जानने की जरूरत होती है। मुझे पता नहीं कि हम इसे क्या नाम देंगे लेकिन हम एक भरोसेमंद दोस्त, भाई, साथी हैं जो जरुरत के वक्त एक साथ काम करेंगे।अमेरिकी राजदूत ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में भाषण देने नहीं आए हैं, बल्कि वह यहां सुनने, सीखने और साझा मूल्यों को याद दिलाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि भारत, अमेरिका के साथ अपना भविष्य देखता है और अमेरिका भी भारत के साथ अपना भविष्य देखता है।

 

पीएम मोदी 8 जुलाई को 5 साल बाद रूस की यात्रा पर गए थे।
पुतिन ने मोदी को दिया सबसे बड़ा नागरिक सम्मान
पुतिन ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा था। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया। ये सम्मान सबसे बेहतर काम करने वाले नागरिक या फिर सेना से जुड़े लोगों को दिया जाता है।

पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता सम्मेलन में हुए शामिल
इससे पहले मोदी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।

पुतिन बोले
पीएम की इस बात के जवाब में पुतिन ने कहा, ‘आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं।’ पीएम ने बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *