न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे PM मोदी, मुकेश अंबानी ने किया शुक्रिया, बोले- शब्द नहीं…

खबर टीम इंडिया की।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक-दूजे के हो चुके हैं. 12 जुलाई को दोनों ने सात फेरे लिए. 13 जुलाई को अंबानी परिवार ने कपल के लिए ‘शुभ आशीर्वाद’ सेरेमनी रखी थी. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार और राजनेता पहुंचे थे. अनंत-राधिका के ‘शुभ आशीर्वाद’ सेरेमनी के वीडियोज-फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. एक वीडियो में मुकेश अंबानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजी का शुक्रिया अदा करते नजर आए. जानते हैं कि मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा.

मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी का करा शुक्रिया
13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ सेरेमनी का हिस्सा बने. अनंत-राधिका ने पैर छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया. अंबानी परिवार की खुशियों में शरीक होने के लिए मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है.

मुकेश अंबानी पीएम मोदी को लेकर बोले
मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी के लिए थैंक्यू स्पीच देते हुए कहा- परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी. मेरे पास आपको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं हैं. आपने अनंत-राधिका को आशीर्वाद देकर इस मोमेंट को यादगार बना दिया है. इसे कभी नहीं भूला जा सकेगा. आप अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर हमारी खुशियों में शामिल हुए. हम इसके लिए सदा आपके आभारी रहेंगे. आप इंडिया और यहां रहने वाले करोड़ों 1.45 बिलियन लोगों की जिंदगी बदल रहे हैं.पीएम मोदी के लिए मुकेश अंबानी के ये शब्द बताते हैं कि उन्हें जिंदगी में मिली छोटी-छोटी सी चीज की कितनी वैल्यू है. देश के प्रधानमंत्री के प्रति उनके दिल में सम्मान देखकर आम लोग भी बेहद खुश हो गए हैं.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *