मनोरंजन

हॉस्पिटल में एडमिट हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर: अनंत-राधिका की शादी के बाद अचानक हुई ये बीमारी

उमाकांत त्रिपाठी। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फूड पॉइजनिंग के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। यह बात उनके पिता बोनी कपूर ने कंफर्म की है। मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने बताया कि जान्हवी की कंडीशन अब बेहतर है और वो एक-दो दिन में रिकवर कर जाएंगी। इसके बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, जान्हवी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी जिसके बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

शादी के बाद खराब हुई तबियत
जान्हवी के लिए पिछले कुछ हफ्ते काफी हैक्टिक साबित हुए थे। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुंबई में हुई शादी के सारे फंक्शन अटेंड किए थे। इन फंक्शन में जान्हवी के लुक्स की काफी तारीफ हुई थी। जान्हवी की अपकमिंग फिल्म उलझ है। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी IFS ऑफिसर का रोल करेंगी। नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
फिल्म में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी नजर आएंगे। ‘उलझ’ की कहानी एक ऐसी IFS ऑफिसर सुहाना भाटिया की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके परिवार में देशभक्ति का जुनून सवार है। लेकिन, अपने करियर के सबसे जरूरी मोड़ पर सुहाना (जान्हवी) एक साजिश का शिकार हो जाती है और उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ‘उलझ’ के अलावा जान्हवी के पास दो और फिल्में हैं जिनमें जूनियर एनटीआर के साथ देवरा पार्ट वन और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शामिल हैं।

 

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *