न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

अक्षय कुमार के नाम दर्ज हुई एक और फ्लॉप, 20 लाख तक भी नहीं पहुंच पा रही अक्षय की Sefira

खबर टीम इंडिया की।साल 2024 अक्षय कुमार के लिए बहुत खराब जा रहा है. सुपरस्टार की फिल्में पिछले कुछ समय से अच्छी कमाई नहीं कर पा रही हैं. वे हर तरह की फिल्में बना रहे हैं. कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं. लेकिन उनके सारे के सारे प्रयोग बेकार जा रहे हैं. पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म OMG 2 को छोड़ दिया जाए तो उनकी कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है जिसने ठीक-ठाक कमाई की हो. ट्रू इंस्पायरिंग स्टोरी पर बेस्ड अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा को तगड़ा झटका लगा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं.

जानें सरफिरा ने 15 दिन में कितने पैसे कमाए?
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा की बात करें तो फिल्म की कमाई पिछले कुछ दिनों से इतनी गिर गई है कि अब इसके लिए 20 लाख कमाना भी मुश्किल होता नजर आ रहा है. फिल्म ने शुक्रवार को 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का 15 दिनों का कुल कलेक्शन 22.74 करोड़ रुपये हो गया है. विकी कौशल की बैड न्यूज के आने के बाद से तो इस फिल्म की कमाई एकदम ठप हो गई. अब तो इस फिल्म को ओटीटी स्ट्रीमिंग से ही कुछ उम्मीदें करनी होंगी. बॉक्स ऑफिस के मैदान पर तो अक्षय की ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है.

बजट का आधा भी न कमा सकी सरफिरा
ये फिल्म 85 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म में अक्षय कुमार की खूब तारीफ की गई. इसके अलावा राधिका मदान की एक्टिंग को भी सराहा गया. लेकिन इन सबके बाद भी ये फिल्म अपने बजट का एक चौथाई भी वसूल नहीं कर पाई है. ये फिल्म सूर्या की साउथ फिल्म सोरारी पोट्रू का रीमेक है. इस फिल्म को साउथ में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन उसकी तुलना में अक्षय की फिल्म का हाल तो बिल्कुल बेहाल हो गया. फिल्म 25 करोड़ तक भी पहुंचती नजर नहीं आ रही है.

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *