दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

हर भारतीय की महत्वाकांक्षा विकसित भारत… नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक जारी है. देश भर के मुख्यमंत्री ने इस बैठक में भाग लिया. बैठक राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में हुई. नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘2047 में विकसित भारत हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे सीधे लोगों से जुड़े हुए हैं.’ गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने भाग लिया.इस बैठक में इंडिया गठबंधन से सिर्फ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही शामिल हुई. हालांकि वह भी नाराज होकर बैठक से वॉकआउट कर गईं. उन्होंने केंद्र सरकार पर बंगाल से भेदभाव का आरोप लगाया और कहा, ‘मुझे सिर्फ पांच मिनट बोलने दिया. बाकी सीएम को 20 मिनट बोलने दिया गया. ये इंसल्ट है.’

नेता मनोज कुमार झा बोले
वहीं नीति आयोग की बैठक पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, ‘नीति आयोग क्या है? एक शैक्षणिक अभ्यास के लिए पीएम मोदी ने एक बॉडी बना दी. इन्हें योजना आयोग से क्या दिक्कत थी ? सिर्फ इसलिए दिक्कत हुई क्योंकि ये नेहरू के जमाने से था. तो नेहरू के जमाने की तो बहुत सी चीज़े हैं. संसदीय लोकतंत्र नेहरू के कल्पना के बगैर नहीं चलेगा. गणितीय शब्द से सच्चाई नहीं बदलती. हकीकत तब बदलेगी जब आप ठोस कदम उठाएंगे और वहां मैं नीति आयोग को फेल मानता हूं. तो जाहिर तौर पर आपको रिवाइव करना चाहिए.’

नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ
वहीं आज बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक भी होने वाली है. सभी सीएम नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए पहले से ही दिल्ली में हैं. बैठक शाम 4 बजे बीजेपी कार्यलय में होगी. यूपी बीजेपी में जारी खींचतान की खबरों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. साथ ही दोनों डिप्टी सीएम भी बैठक में शामिल होंगे.इसके आलावा भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पटियाला हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज कराए गए POCSO मामले में दिल्ली पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट पर फैसला आ सकता है.

पीएम मोदी बोले
नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘2047 में विकसित भारत हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे सीधे लोगों से जुड़े हुए हैं.’ गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने भाग लिया.

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बोले
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, “मैंने (नीति आयोग) बैठक में जो कुछ हुआ, उसे नहीं देखा है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह तथाकथित इंडी गठबंधन बिल्कुल भी गठबंधन नहीं है, क्योंकि ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी. वे लोगों के जनादेश को पचा नहीं पा रहे हैं, वे गलत कह रहे हैं.”

एल मुरुगन बोले
कांग्रेस और विपक्षी मुख्यमंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि “एमके स्टालिन हमेशा तमिलनाडु के लोगों को झूठी उम्मीद देते हैं. वह हमेशा भ्रमित रहते हैं और नीट के नाम पर राजनीतिक ड्रामा करना चाहते हैं… एमके स्टालिन नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं और यह लोकतंत्र की पूरी तरह विफलता है.

नेता मनोज कुमार झा बोले
नीति आयोग की बैठक पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, ‘नीति आयोग क्या है? एक शैक्षणिक अभ्यास के लिए पीएम मोदी ने एक बॉडी बना दी. इन्हें योजना आयोग से क्या दिक्कत थी ? सिर्फ इसलिए दिक्कत हुई क्योंकि ये नेहरू के जमाने से था. तो नेहरू के जमाने की तो बहुत सी चीज़े हैं. संसदीय लोकतंत्र नेहरू के कल्पना के बगैर नहीं चलेगा. गणितीय शब्द से सच्चाई नहीं बदलती. हकीकत तब बदलेगी जब आप ठोस कदम उठाएंगे और वहां मैं नीति आयोग को फेल मानता हूं. तो जाहिर तौर पर आपको रिवाइव करना चाहिए.

ममता बनर्जा हुई नाराज
नीति आयोग की बैठक में शामिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद नाराज हो गईं और मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गईं. उन्होंने माइक बीच में ही बंद करने और सिर्फ 5 मिनट बोलने देने का आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने केंद्र पर बंगाल से भेदभाव का आरोप लगाया और कहा, ‘मुझे सिर्फ पांच मिनट बोलने दिया. बाकी सीएम को 20 मिनट बोलने दिया गया. ये इंसल्ट है.’

संजय राउत बोले
नीति आयोग की बैठक पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि “नीति आयोग की बैठक में INDIA गठबंधन के सीएम नहीं जाएंगे. ये लगभग तय हो गया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पहले कहा कि वह नहीं जाएंगे, केजरीवाल साहब जेल में है, तेलंगाना सीएम और भी मुख्यमंत्री हैं जो नहीं जाना चाहते हैं क्योंकि नीति आयोग देश के विकास में समतुल्य नहीं रख रही है, आपने बजट और नीति आयोग के कार्य में ये देखा होगा.”

बैठक में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार
नीति आयोग की बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को उन्होंने अधिकृत किया था. लेकिन नीति आयोग के नियम के मुताबिक सीएम के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति को शामिल नहीं किया जा सकता है. इसलिए नीति आयोग की तरफ से सम्राट चौधरी को मीटिंग में शामिल होने का परमिशन नहीं मिला. इसलिए सम्राट चौधरी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *