दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

बीजेपी हेडक्वार्टर में जारी BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक:मोदी शाह समेत, सभी दिग्गज मौजूद, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली भाजपा हेडक्वार्टर में पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक हो रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और संगठन के प्रमुख नेता मौजूद हैं।
बैठक में पार्टी में चल रही अंदरूनी गुटबाजी और इस साल चार राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बड़ी बैठक है, जिसमें भाजपा के सभी मुख्यमंत्री मौजूद हैं।सूत्रों के मुताबिक, राज्यों के मुख्यमंत्री अपने काम का भी हिसाब-किताब देंगे। उन्हें पार्टी की ओर से एक फॉर्मेट दिया गया है जिसमें अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताने को कहा गया है। साथ ही उन योजनाओं को भी बताने को कहा गया है जिसे वो लागू नहीं कर पाए।

उत्तर प्रदेश में पार्टी के घमासान पर होगी चर्चा
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में पार्टी के खराब और अच्छे प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा जिन राज्यों में पार्टी के अंदर खींचतान मची है, उस पर भी बातचीत होगी। सबसे अधिक चर्चा उत्तर प्रदेश की है।
उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के नाराज होने की खबरें सुर्खियों में रहीं। उन्हें बीच में दिल्ली भी बुलाया गया था। केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

जानें कौन-कौन पहुंचा बैठक में
योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक (उत्तर प्रदेश), मोहन यादव (मध्य प्रदेश), भजनलाल शर्मा (राजस्थान), विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़), नायब सिंह सैनी (हरियाणा), भूपेंद्र पटेल (गुजरात), देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), हिमंता बिस्व सरमा (असम), पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश), बिरेन सिंह (मणिपुर), मोहन चरण माझी (ओडिशा), माणिक साहा (त्रिपुरा)।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *