उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को लेकर संसद में चर्चा हुई। बीजेपी से लेकर कांग्रेस ने इस मामले में आम आदमी पार्टी को घेरा। बीजेपी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी की नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने इस घटना के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मामले में पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का मुआवजा परिवार के दुख को कम नहीं कर सकता है। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दिल्ली कोचिंग हादसे का मुद्दा उठाया गया। बीजेपी, कांग्रेस और सपा ने दिल्ली सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाए।
बीजेपी सांसद ने कसा तंज
कोचिंग हादसे पर राज्यसभा में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- इस घटना के जो जिम्मेदार हैं। उनकी आखों में एक आंसू तो छोड़िए माथे पर शिकन तक नहीं है। ये घटना अचानक नहीं घटी। स्टूडेंट ने कई बार शिकायत की। बड़ी हैरानी की बात है कि कुछ दिन पहले दिल्ली के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा था। आज सीवर के पानी से उनकी जान जा रही है।
क्या सरकार चलवाएगी बुलडोजर
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार से सवाल किया। अखिलेश यादव ने पूछा क्या नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थान पर सरकार बुलडोजर चलाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि यह बहुत गंभीर समस्या है, जो घटना हुई है वह बहुत दर्दनाक घटना है, यूपीएससी के छात्र जो तैयारी कर रहे हैं, आखिरकार प्लानिंग और एनओसी देने की जिम्मेदारी तो अधिकारियों की है, जिम्मेदार अदिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये केवल एक विषय नहीं है, गैरकानूनी बिल्डिंग, हम तो यूपी से देख रहे हैं जहां गैरकानूनी बिल्डिंग बनती है वहां बुलजोडचर चलता है, क्या यहां सरकार बुलडोजर चलवाएगी।














