राज्य

मुझे पिता को खोने जितना दुख हो रहा है, वायनाड लैंडस्लाइड के पीड़ितों से मिलकर बोले राहुल गांधी

खबर इंडिया की।केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन ने पूरे देश को बदलकर रख दिया है. लैंडस्लाइड की वजह से चारों गांव पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और अभी तक 256 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. कांग्रेस नेता एवं वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल पहुंचे.वहां पहुंच कर दोनों ने वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में बनाए गए विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान राहुल ने कहा कि आज उन्हें वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा राहुल को अपने पिता राजीव गांधी की मौत पर हुआ था. राहुल ने कहा कि मेरी दिलचस्पी इस वक्त राजनीति में नहीं वायनाड के लोगों में हैं.

राहुल गांधी बोले
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,यह वायनाड- केरल के लिए और देश के लिए एक भयानक त्रासदी है. हम यहां स्थिति को देखने आए हैं. यह देखना बेहद दर्दनाक है कि कितने लोगों ने इस हादसे में अपने परिवार के सदस्यों और अपने घरों को खो दिया है.
राहुल ने कहा, ‘हम मदद करने की कोशिश करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बचे हुए लोगों को उनका हक मिले. उनमें से बहुत से लोग स्थानांतरित होना चाहते हैं. यहां बहुत कुछ करने की जरूरत है. मैं डॉक्टरों, नर्सों, प्रशासन और वॉलंटियर्स का धन्यवाद देना चाहता हूं.’

राहुल गांधी बोले
राहुल गांधी ने कहा मेरे लिए यह निश्चित रूप से एक राष्ट्रीय आपदा है. देखते हैं सरकार क्या कहती है. मुझे नहीं लगता कि यह राजनीतिक मुद्दों पर बात करने का समय है. यहां के लोगों को मदद की जरूरत है. अभी समय यह सुनिश्चित करने का है कि सभी को मदद मिले. मुझे इस वक्त राजनीति मे कोई दिलचस्पी नहीं है. मेरी दिलचस्पी वायनाड के लोगों में है.राहुल ने कहा कि आज मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा मेरे पिता की मृत्यु पर हुआ था. यहां लोगों ने सिर्फ एक पिता नहीं बल्कि पूरे परिवार को खो दिया है. हम सभी इन लोगों के सम्मान और स्नेह के ऋणी हैं. पूरे देश का ध्यान इस वक्त वायनाड की ओर है.’ राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड में ही रुकेंगे.

 

प्रियंका गांधी पीड़ितों के दर्द को लेकर बोली
प्रियंका ने कहा, आज हमने पीड़ितों से मिलने में पूरा दिन बिताया. यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है. हम इसकी केवल कल्पना कर सकते हैं कि लोग किस दर्द से जूझ रहे हैं. हम यहां उनकी मदद करने के लिए आए हैं. हिमाचल प्रदेश में भी एक बड़ी त्रासदी हुई है. कल हम योजना बनाएंगे कि हम किसी तरह मदद कर सकते हैं खासकर उन बच्चों की जो अब अकेले रह गए हैं.

वायनाड में जवानों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे
भारतीय सेना द्वारा वायनाड में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है. पुल की मजबूती का परीक्षण करने के लिए सेना पहले अपने वाहनों को नदी के दूसरी ओर ले गई. काम पूरा होने के बाद निर्माण में शामिल सेना के जवानों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. पुल के बन जाने से अब भारी वाहनों को भूस्खलन स्थल तक ले जाया जा सकेगा.

वायनाड में आफत बनकर आई बारिश
सोमवार-मंगलवार की रात वायनाड में जबरदस्त बारिश आफत बन कर रह गई. रात एक बजे से 5 बजे के बीच तीन बार लैंडस्लाइड हुई और इससे पहाड़ के नीचे चेलियार नदी के कैचमेंट में बसे चार खूबसूरत गांव चूरलमाला, अट्टामाला, नूलपुझा और मुंडक्कई में तबाही आ गई.
वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य की कमान भारतीय सेना के हाथों में है. मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान (एचएडीआर) के तहत भारतीय सेना ने वायनाड में विनाशकारी भूस्खलनों के बाद फंसे लोगों को बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है. चिकित्सा कर्मचारियों सहित लगभग 500 कर्मियों को तैनात किया गया है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *