उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

अयोध्या की किस घटना पर भड़क गए सीएम योगी, सपा सांसद का नाम लेकर अखिलेश को जमकर सुनाया!

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के अयोध्या में 12 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला गुरुवार को विधानसभा में गूंजा. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर समाजवादी पार्टी और अयोध्या से मौजूदा सपा सांसद अवधेश प्रसाद को घेरा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलात्कार का आरोपी समाजवादी पार्टी का है. उसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है. लेकिन इस पूरे मामले पर अब तक सपा ने कोई एक्शन नहीं लिया. हालांकि आरोपी सपा सांसद का करीबी है.

जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है. उन्हीं के साथ उठता है, खाता है. उनकी ही टीम का सदस्य है. लेकिन सपा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की. सीएम ने कहा कि बच्ची अति पिछड़ी जाति से है. लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

अब जानिए क्या है पूरा मामला…
बलात्कार की यह घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक बच्ची से बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित दो महीने की गर्भवती हो गई थी.
पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि कोई एक्शन नहीं लिया गया. इसके बाद बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने इस मामले पर आक्रोश जताया तो पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

खेत से लौट रही थी किशोरी…
12 वर्षीय बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी है ,पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई है. घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा मजदूरी से मिले पैसे से चलता है. आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी. तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने उससे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है. आरोप है कि मोईद ने उसका बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया. फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ गंदा काम करते रहे.बच्ची जब 2 महीने की गर्भवती हो गई तब यह मामला खुला. पीड़िता की मां ने बताया कि जब हम शिकायत लेकर चौकी पर गए तो दरोगा ने हमसे कहा कि राजू का नाम रखिए लेकिन दूसरा नाम हटा दीजिए. फिर एसपी के दखल के बाद हमारा मामला लिखा गया. पीड़िता की मां बोली हमें आरोपियों के लिए फांसी की सजा चाहिए.

 

योगी बोले
योगी आदित्यनाथ ने कहा, आपको बुलडोजर से डर लगता है लेकिन ये निर्दोष के लिए नहीं है. ये अपराधियों के लिए है जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, जो प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं, जो प्रदेश के अंदर अराजकता पैदा करके सामान्य लोगों का जीना हराम करते हैं, मेरा दायित्व बनता है… मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, मैं यहां इस बात के लिए आया हूं कि अगर वो करेंगे तो भुगतेंगे. इसीलिए मैं यहां पर आया हूं. ये लड़ाई सामान्य लड़ाई नहीं है. ये प्रतिष्ठा की लड़ाई भी नहीं है. मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो अपने मठ में मिल जाती. कोई आवश्यकता नहीं है मुझे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *