न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

अक्षय कुमार का अजीबोगरीब बयान: ट्रेलर लॉन्च पर कहा- तब तक काम करूंगा, जब तक लोग शूट ना कर दें; ट्रोलर्स बोले- यही एटीट्यूड ले डूबेगा

खबर इंडिया की।बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमारी की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैहै। इस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब हाल ही में अक्षय ने कहा है कि उन्हें इन चीजों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि वे तब तक काम करेंगे, जब तक ट्रोलर्स उन्हें शूट नहीं कर देंगे।

जानें अक्षय ने ट्रोलर्स के लिए ट्रेलर लॉन्च के दौरान क्या कहा?
अक्षय ने यह बातें अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में हैं’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कही हैं। उन्होंने कहा- एक जर्नलिस्ट ने खबर लिखी थी कि भाई परेशान ना हो, आपका कमबैक जरूर होगा। मैंने उसे फोन करके कहा- भाई तुम यह क्यों लिख रहे हो। मैं गया ही कहा था कि मेरा कमबैक होगा। इधर ही हूं, काम करते रहूंगा, हमेशा करते रहूंगा। लोग चाहे मुझे कुछ भी बोलें।

अक्षय ने आगे बात करते हुए कहा कि- सुबह उठना है, कसरत करना है, काम पर जाना है और वापस आना है। जो भी कमाता हूं, अपने दम पर कमाता हूं। अक्षय के मुताबिक, जो होता है, अच्छे के लिए होता है और आगे भी अच्छे के लिए होगा। उन्होंने कहा- मेरी 4-5 फिल्में फ्लॉप रही हैं।

अक्षय के इस बयान पर भड़के ट्रोलर्स
अक्षय के इस बयान को कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ अभी भी एक्टर पर भड़के हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर ने कमेंट कर लिखा- जब एक्टर अक्षय की फिल्म फ्लॉप हो जाती है, तो वह अपने बचाव में ऐसे ही बयान देते हैंफ्लॉप अक्षय…

गलाटा को दिए इंटरव्यू में अक्षय बोले
वहीं दूसरे ट्रोलर ने लिखा- अक्षय का यह एटीट्यूड उनका करियर खत्म कर देगा। उनकी आने वाली फिल्में भी फ्लॉप होगी।कुछ समय पहले भी अक्षय ने फ्लॉप फिल्मों पर बात की थी। गलाटा को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा था- कई लोगों को प्रॉब्लम है कि मैं साल में 4 फिल्में क्यों कर रहा हूं। मुझे समझ में नहीं आता कि लोगों को इस बात से तकलीफ क्यों होती है। अगर दो साल में एक फिल्म करूं तो इसकी क्या गारंटी है कि वो सफल होगी।

 

Related Posts

1 of 860

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *