खबर इंडिया की।राजस्थान में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पदभार संभालते ही मदन राठौड़ को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दी नसीहत। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभा में राजे ने कहा कि राठौड़ सबको साथ लेकर चलने का काम करेंगे। ये बहुत मुश्किल काम है, लेकिन इसमें कई लोग फेल भी हुए हैं।आगे वसुंधरा ने कहा कि राजनीति का दूसरा नाम ही उतार-चढ़ाव है। हर व्यक्ति को इस दौर से गुजरना पड़ता है। जब व्यक्ति इस बारे में सोचता है तो तीन चीजें दिमाग में आती हैं। पद, कद और मद। पद और मद स्थाई नहीं है। यदि आप अच्छा काम करते हैं तो कद स्थायी बन जाता है। पद का यदि मद(अहंकार) हो जाता है तो यह कम हो जाता है।
वसुंधरा ने कहा कि राजनीति का दूसरा नाम ही उतार-चढ़ाव है। हर व्यक्ति को इस दौर से गुजरना पड़ता है। जब व्यक्ति इस बारे में सोचता है तो तीन चीजें दिमाग में आती हैं। पद, कद और मद। पद और मद स्थाई नहीं है। यदि आप अच्छा काम करते हैं तो कद स्थायी बन जाता है। पद का यदि मद(अहंकार) हो जाता है तो यह कम हो जाता है। मेरे लिए सबसे बड़ा पद जनता का प्यार, जनता का विश्वास है। ये ऐसा पद है, जो आपसे कोई नहीं छीन सकता। वसुंधरा की इस नसीहत पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा- इस गुरु मंत्र और चेतावनी का मैं ध्यान रखूंगा।
वसुंधरा राजे बोली
वसुंधरा राजे ने कहा कि आगे चलकर किसी गुट की नहीं, संगठन की कामयाबी के लिए मिलजुलकर काम करेंगे। ये आसान नहीं है, बहुत मुश्किल है, न आपके लिए, न कार्यकर्ताओं के लिए। सब बड़े प्यारे हैं। दोनों मिलकर आगे के काम करें। राठौड़ धैर्यवान हैं। यदि धैर्यवान नहीं होते तो इतने दिन तक पार्टी का हाथ बंटाने का काम नहीं करते।
सीएम बोले- पूनिया-जोशी के नेतृत्व में
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पिछले राजनीतियों के खिलाफ जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया और सीपी जोशी के नेतृत्व में आंदोलन किया। उसी का परिणाम है कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी है।
उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को धोखा देने वालों को नहीं छोड़ने की बात कही थी। आज पेपर लीक करने वाले 115 आरोपी जेल में है। इनके नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि मछली पकड़ी है, मगरमच्छ बाकी है। मैंने कहा था कि आप चिंता मत करो। मगरमच्छ भी जल्द ही आने वाले हैं।
मूल ओबीसी कोटे से बनाया था प्रदेशाध्यक्ष
राठौड़ 5 महीने पहले ही राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय राठौड़ ने बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ काम किया है। जनसंघ से लेकर बीजेपी की यात्रा में शामिल रहे हैं। बीजेपी की पुरानी और नई पीढ़ी दोनों के साथ काम करने का अनुभव रखते हैं।














