न्यूज़भारतराजस्थानहेडलाइंस

अजमेर शरीफ दरगाह का ऐलान: मोदी के जन्मदिन पर दरगाह में लगेगा लंगर, पकाए जाएंगे 4 हजार किलो मीठे चावल

उमाकांत त्रिपाठी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को अजमेर दरगाह में दुनिया की सबसे बड़ी देग (कड़ाही) में 4 हजार किलो मीठे चावल पकाए जाएंगे। तैयार चावल का प्रसाद लोगों में बांटा जाएगा। अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद अफसान चिश्ती ने बताया- पीएम के जन्मदिन पर इंडियन माइनारिटी और चिश्ती फाउंडेशन ने लंगर करने का निर्णय किया है। इसके लिए 15 वॉलेंटियर्स लगाए जाएंगे। जन्मदिन से एक दिन पहले कच्ची सामग्री एकत्र की जाएगी। चिश्ती ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा, जब किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दरगाह में लंगर का आयोजन होगा।

पकाया जाएगा शाकाहारी भोजन
चिश्ती ने बताया- दरगाह में छोटी और बड़ी दो देग है। बड़ी देग (दुनिया की सबसे बड़ी) में 4800 किलो और छोटी देग में 2400 किलो मीठे चावल पकाए जाते हैं। इसके बाद प्रसाद बांटा जाता है। इसमें केवल शाकाहारी भोजन ही पकाया जाता है। चिश्ती ने बताया- दरगाह परिसर में मौजूद बड़ी और छोटी देग जायरीन की आस्था से जुड़ी है। बताया जाता है कि मन्नत पूरी होने पर जायरीन अपनी आस्था और क्षमता के अनुसार देग पकवाते हैं और लंगर लगाते हैं।

लंगर में ऐसे होता है सहयोग
जायरीन देगों में पैसा, ज्वेलरी, शकर, चावल, मेवे अपनी श्रद्धा के अनुसार डालते हैं, ताकि लंगर में उनका भी सहयोग हो सके। वहीं कई लोग पूरी देग ही पकवाते हैं। इसके लिए आवश्यक सामग्री मंगवाकर भेंट करते हैं। इसके लिए बुकिंग की जाती है। अंजुमन कमेटी की ओर से देग का हर महीने ठेका दिया जाता है। इससे आने वाले पैसे वेलफेयर में खर्च किए जाते हैं।

उमाकांत त्रिपाठी। अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद अफसान चिश्ती ने बताया- पीएम के जन्मदिन पर इंडियन माइनारिटी और चिश्ती फाउंडेशन ने लंगर करने का निर्णय किया है। इसके लिए 15 वॉलेंटियर्स लगाए जाएंगे। जन्मदिन से एक दिन पहले कच्ची सामग्री एकत्र की जाएगी। चिश्ती ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा, जब किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दरगाह में लंगर का आयोजन होगा।

पकाया जाएगा शाकाहारी भोजन
चिश्ती ने बताया- दरगाह में छोटी और बड़ी दो देग है। बड़ी देग (दुनिया की सबसे बड़ी) में 4800 किलो और छोटी देग में 2400 किलो मीठे चावल पकाए जाते हैं। इसके बाद प्रसाद बांटा जाता है। इसमें केवल शाकाहारी भोजन ही पकाया जाता है। चिश्ती ने बताया- दरगाह परिसर में मौजूद बड़ी और छोटी देग जायरीन की आस्था से जुड़ी है। बताया जाता है कि मन्नत पूरी होने पर जायरीन अपनी आस्था और क्षमता के अनुसार देग पकवाते हैं और लंगर लगाते हैं।

लंगर में ऐसे होता है सहयोग
जायरीन देगों में पैसा, ज्वेलरी, शकर, चावल, मेवे अपनी श्रद्धा के अनुसार डालते हैं, ताकि लंगर में उनका भी सहयोग हो सके। वहीं कई लोग पूरी देग ही पकवाते हैं। इसके लिए आवश्यक सामग्री मंगवाकर भेंट करते हैं। इसके लिए बुकिंग की जाती है। अंजुमन कमेटी की ओर से देग का हर महीने ठेका दिया जाता है। इससे आने वाले पैसे वेलफेयर में खर्च किए जाते हैं।

पीएम मोदी भेजते हैं चादर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से साल 2014 से ही उर्स के मौके पर हर साल चादर भेजी जाती रही है। वह दिल्ली में ही दरगाह कमेटी के पदाधिकारी को यह चादर सौंपते हैं। कमेटी पदाधिकारी और भाजपा नेता इस चादर को दरगाह में पेश करते रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

10 करोड़ की रिश्वत लेने वाला कलेक्टर, पत्नी भी है IAS अफसर, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी.?

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक…

टीआई का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली एमपी की ASI की कहानी सुन चौंक जाएंगी, अब गंवाई नौकरी

उमाकांत त्रिपाठी।साल 2022 में इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर घटी एक सनसनीखेज…

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

भतीजे के साथ पूजा ने किया सेक्स फिर, मेले के बहाने ऐसे किया पति का मर्डर, वारदात की कहानी से मचा हड़कंप

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

पति से छिपकर बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा गर्लफ्रेंड, दोनों के बीच बने संबंध, फिर आशिक ने…!

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के निवाड़ी की रहने वाली रोहणी और रतिराम एक दूसरे से…

1 of 483

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *