न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

TMC सांसद ने लोकसभा में गृहमंत्री से पूछा सवाल, अमित शाह का जवाब सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की जमकर चुटकी ली। दरअसल तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने संसद में गृह मंत्रालय से नक्लसलियों को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में गृहमंत्री शाह ने ऐसा जवाब दिया कि, सदन में ठहाके लगने लगे।

TMC सांसद ने पूछा ये सवाल
टीएसमी सांसद रॉय ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान वामपंथी उग्रवाद से जुड़ा एक सवाल पूछा था। उन्होंने पश्चिम बंगाल में वामपंथी उग्रवाद के खात्मे का हवाला देते हुए सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार इस मॉडल को दूसरे राज्यों में लागू करेगी? इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई भी राज्य अच्छा करे तो उसके उदाहरण को लागू करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन कोई राज्य नहीं चाहेगा कि पश्चिम बंगाल का मॉडल उसके यहां अपनाया जाए।

10 सालों में आई उग्रवाद में कमी
इसके अलावा गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सवालों का जवाब देते हुए बताया कि पिछले 10 सालों में वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में 53 फीसदी की कमी आयी है। इन घटनाओं में सुरक्षा बलों की मौत के मामलों में भी 72 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद में शामिल लोग देश के संविधान और लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं। वो हथियारों के जरिए सत्ता हथियाना चाहते हैं। साल 2010 में 96 जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित थे, लेकिन मोदी सरकार के प्रयासों के कारण 2023 में वामपंथी उग्रवाद 42 जिलों तक सिमटकर रह गया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *