राजनीति

बांग्लादेश हिंसा में सिंगर राहुल आनंद का 140 साल पुराना घर तबाह, दंगाइयों ने जलाया पूरा मकान, जान बचाकर भागे सिंगर

खबर इंडिया की।बांग्लादेश में चल रही हिंसा के बीच शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा देकर जान बचाने के लिए देश छोड़ दिया है। इस हिंसा में कई लोग मारे जा रहे हैं। इसी बीच खबर है कि बांग्लादेशी कुछ दंगाइयों ने सिंगर राहुल आनंद के 140 साल पुराने घर में घुसकर पहले सब कुछ खत्म कर दिया और फिर घर में आग लगा दी। जान बचाने के लिए सिंगर ने परिवार के साथ एक गुप्त स्थान पर शरण ली है।

हाल ही में आई एक खबर के मुताबिक, राहुल आनंद घर में आग लगने से पहले ही वहां से भाग निकले और वो अब सुरक्षित हैं। हिंसा में शामिल भीड़ उनके घर में घुस आई थी। उन लोगों ने सिंगर के घर पर पहले तोड़फोड़ की और फिर कीमती सामान ले गए। सिंगर राहुल आनंद के 3000 म्यूजिकल इंट्रूमेंट्स भी जलकर राख हो गए।

2023 में फ्रांस के राष्ट्रपति आए थे घर
आपकों बता दें कि जिस घर में सिंगर राहुल आनंद रह रहे थे, वो 140 साल पुराना था। ये घर ढाका, धनमोंडी में स्थित है, जिसे देखने साल 2023 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी आ चुके हैं। सिंगर लंबे समय से परिवार के साथ इस घर में किराए पर रह रहे थे।

हमला होने पर डरे राहुल आनंद
सिंगर होने के साथ-साथ राहुल आनंद एक कल्चरल एक्टिविस्ट भी हैं। वो म्यूजिकल बैंड जोलेर गान के लीड सिंगर हैं। इस बैंड के एक सदस्य ने इंटरव्यू में बताया है कि भीड़ उनके घर के मुख्य द्वार से दाखिल हुई थी। हमला होने पर सिंगर बुरी तरह डर गए थे।

Related Posts

Amit Shah Varanasi Visit: 7 अक्टूबर को काशी पहुंचेंगे गृह मंत्री, Seva Sankalp Bike Yatra का करेंगे स्वागत

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुई…

1 of 222

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *