दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा: अचानक खेतों के बीच पहुंचकर देश के अन्नदाताओं को दी बड़ी सौगात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 11 अगस्त को देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया। पीएम मोदी ने किसानों के बीच खेतों में पहुंचकर 109 उन्नत बीजों की किस्में जारी की।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने बीज लॉन्च किए, इनमें 61 फसलों की 109 किस्मों में 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान किसानों से भी बात की।

बढ़ रही जैविक पदार्थों की डिमांड
पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती के लाभों और जैविक खेती के प्रति आम लोगों के बढ़ते रुझान के बारे में भी किसानों और वैज्ञानिकों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैविक खाद्य पदार्थों की मांग भी बढ़ रही है। पीएम ने किसानों से कहा कि- ये नई किस्में बेहद फायदेमंद होंगी क्योंकि ये उनके खर्च को कम करने में मदद करेंगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेंगी प्रधानमंत्री ने बाजरे के महत्व पर चर्चा की और कहा कि कैसे लोग पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभों और जैविक खेती के प्रति आम लोगों के बढ़ते रुझान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि लोगों ने जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन शुरू कर दिया और इसकी मांग भी बढ़ रही है।

पीएम ने की किसानों की तारीफ
किसानों ने जागरूकता पैदा करने में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) द्वारा निभाई गई भूमिका की पीएम मोदी ने तारीफ की। प्रधान मंत्री ने सुझाव दिया कि केवीके को किसानों को उनके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित की जा रही नई किस्मों के लाभों के बारे में हर महीने सक्रिय रूप से सूचित करना चाहिए. उन्होंने नई फसल किस्मों के विकास के लिए वैज्ञानिकों की सराहना भी की. पीएम ने खेत की फसलों में, बाजरा, चारा फसलें, तिलहन, दालें, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए गए. बागवानी फसलों में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जी फसलें, वृक्षारोपण फसलें, कंद फसलें, मसाले, फूल और औषधीय फसलें जारी की गईं.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *