दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

शेख हसीना ने बताई सत्ता छोड़ने की वजह: बांग्लादेश में सियासी बवाल के बीच पूर्व पीएम का बड़ा खुलासा, इसे बताया हिंसा का जिम्मेदार

उमाकांत त्रिपाठी। बांग्लादेश में मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बड़ा खुलासा किया है.. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मचे बवाल के पीछे अमेरिका का हाथ है…. हसीना ने कहा कि अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप नहीं सौंपने की वजह से उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा…

मैं जल्द वापस लौटूंगी
मैंने देश में आगे की हिंसा को देखने से बचने के लिए इस्तीफा दे दिया. उनका मकसद छात्रों की लाशों पर सत्ता हासिल करना था, लेकिन मैंने इस्तीफा देकर उन्हें ऐसा होने से रोका…अगर मैं देश में बनी रहतीं, तो और अधिक हिंसा भड़क जाती, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती और भारी विनाश होता.

मैं आपकी नेता बनी क्योंकि आपने मुझे चुना. आप लोग ही मेरी ताकत थे..जब मुझे यह खबर मिली कि हिंसा में कई नेता मारे गए हैं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है…तो मेरा दिल रो रहा है. ऊपरवाले की कृपा से, मैं जल्द ही वापस लौटूंगी…आपको भड़काने के लिए मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया.

आप लोग उस दिन का मेरा पूरा वीडियो देखें ताकि यह समझ सकें कि षड्यंत्रकारियों ने देश को अस्थिर करने के लिए आपकी मासूमियत का किस तरह से फायदा उठाया है…

राष्ट्र को संबोधित करना चाहती थी हसीना
दरअसल बांग्लादेश में तख्तापलट हुए एक हफ्ता हो चुका है… रिपोर्ट्स की मानें तो ये उनका आखिरी भाषण अब सार्वजनिक हुआ है… पीएम आवास से निकलने से पहले शेख हसीना राष्ट्र को संबोधित करना चाहती थीं. लेकिन प्रदर्शनकारी उनके दरवाजे तक पहुंच गए और उन्हें जल्द वहां से निकलना पड़ा…

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *