न्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

झारखंड के पूर्व CM चंपाई पर सस्पेंस जारी, सियासी उठापटक पर पहली बार आया हेमंत सोरने का बयान, बोले- पैसा ऐसी चीज…!

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने रविवार को JMM छोड़ने के संकेत दे दिए है। आगे वो क्या करेंगे, ये अभी तक साफ नहीं है। रविवार की शाम उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि JMM में मेरा अपमान हुआ है। सीएम रहते मैं बेहतर काम कर रहा था। मुझे हटाया गया। सीएम रहने के बावजूद मुझे बीच कार्यक्रम से बुला लिया गया। विधायक दल की बैठक में मुझसे इस्तीफा मांग लिया गया।

पढ़िए चंपाई सोरेन ने अपने लेटर में क्या लिखा है…
रविवार को बायो से JMM लीडर और मंत्री हटा
इससे पहले शनिवार को चंपाई ने सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव स्थित घर से JMM का झंडा हटाया। फिर दोपहर तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के बायो से JMM लीडर और मंत्री हटा लिया।
दोपहर 1 बजे चंपाई सोरेन विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर BJP में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं। यहां मेरे बच्चे रहते हैं। मैं उनसे मिलने आता रहता हूं। मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं।

हेमंत बोले- ये लगातार विधायकों को तोड़ रहे है
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “ये लोग (भाजपा) गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोगों को लाते हैं और यहां के आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों में जहर फैलाते हैं…समाज की बात तो छोड़िए, ये लोग (भाजपा) परिवार तोड़ने का काम करते हैं, पार्टियां तोड़ने का काम करते हैं। ये लगातार विधायकों को तोड़ रहे हैं। पैसा ऐसी चीज है कि नेताओं को इधर से उधर जाने में देर नहीं लगती…”

आधी रोटी खा लेंगे, मगर गुरु जी के साथ रहेंगे-चंपाई
चंपाई सोरेन के साथ खरसावां से JMM विधायक दशरथ गागराई ने BJP में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, दशरथ गागराई ने रविवार की दोपहर BJP में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एक शपथ पत्र जारी किया, जिसमें लिखा ‘राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी के साथ मेरे भाजपा में शामिल होने की खबर का खंडन करता हूं।मेरे बारे में मीडिया में खबर चलाई जा रही है कि मैं पूर्व सीएम श्री चंपाई सोरेन जी के साथ दिल्ली जा रहा हूं। मैं इन खबरों का खंडन करता हूं। हम आधी रोटी खा लेंगे, मगर गुरु जी के मान सम्मान को नीचे नहीं होने देंगे। JMM इस राज्य की माटी की पार्टी है और मुझे गर्व है कि मैं इस पार्टी का सिपाही हूं।’

 

कोलकाता में हुई BJP नेताओं से मुलाकात
सूत्रों के अनुसार चंपई सोरेन शनिवार की शाम रांची से कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में ठहरे थे, जहां चंपाई की मुलाकत BJP नेता सुवेंदु अधिकारी से हुई। फिर रविवार को कोलकाता से ही दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ फ्लाइट से उड़ान भरी। ऐसी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.

हम तो आपके सामने हैं-चंपाई
शुक्रवार को चंपई सोरेन से BJP में शामिल होने की अटकलों के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था,आप लोग ऐसा सवाल कर रहे हैं, इस पर क्या बोलें, हम तो आपके सामने हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *