दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, पढ़िए राजीव की जयंती पर क्या बोले मोदी?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि”।

खड़गे ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूर्व पीएम ने अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचाया। खड़गे ने एक्स पर लिखा, “आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे।
उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचाया।” “मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, शांति समझौते जारी रखना, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसी उनकी कई उल्लेखनीय पहलों ने देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए।
हम भारत रत्न राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं।”

मां की हत्या के बाद संभाली थी कमान
राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली थी। वह 40 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *