दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

मलेशिया के पीएम ने मोदी को बताया अपना भाई… मुलाकात के बाद इन फैसलों पर लगी मुहर

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अपने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों नेताओं बातचीत के बाद भारत और मलेशिया ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है. दोनों पक्षों ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रोजगार और श्रमिकों की वापसी और दूसरा डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने पर है।

क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “पीएम बनने के बाद, यह अनवर बिन इब्राहिम की पहली यात्रा है। मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में आपका स्वागत करने का अवसर पाकर खुशी हो रही है। भारत और मलेशिया साझेदारी का एक दशक पूरा कर रहे हैं और पिछले दो सालों में, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के समर्थन से, हमारी साझेदारी ने एक नई गति और ऊर्जा प्राप्त की है। पिछले साल मलेशिया से भारत में निवेश 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है।

इन फैसलों पर लगी मुहर

आज हमने फैसला किया है कि हमारी साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।” भारत-मलेशिया संबंधों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संबंधों के मामले में दोनों देशों में “अधिक संभावनाएं” हैं, यही वजह है कि सहयोग को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत का यूपीआई मलेशियाई पेनेट के साथ सहयोग करेगा और दोनों के बीच जुड़ाव पर काम किया जाएगा। हम भारत के यूपीआई और मलेशियाई पेनेट को जोड़ने पर काम करेंगे। इससे पहले दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *