दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की एक और लिस्ट जारी: पार्टी की तीसरी लिस्ट में 29 नाम, कल डिलीट होने वाली लिस्ट के इतने प्रत्याशी किए रिपीट

उमाकांत त्रिपाठी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें सेकेंड फेज के 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। 26 अगस्त को पार्टी ने जम्मू में विवाद के बाद 5 घंटे में 3 लिस्ट जारी की। पहली लिस्ट में 44 नाम थे, विरोध हुआ तो सारे नाम वापस लिए। फिर 15 नाम जारी किए और बाद में एक नाम।

तीसरी लिस्ट में 28 नाम रिपीट
26 अगस्त को जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहली लिस्ट का विरोध किया था। प्रदेश अध्यक्ष ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इसके बाद ही 44 नाम की पहली लिस्ट रोकी गई थी। आज जारी तीसरी लिस्ट में पार्टी ने कल के 28 नाम रिपीट किए हैं। सिर्फ श्रीमाता वैष्णो देवी सीट से पार्टी ने रोहित दुबे का नाम बदलकर बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया है। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने मंगलवार (27 अगस्त) को दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 32 नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल से और तनवीर सादिक जदीबल सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 26 अगस्त को 18 उम्मीदवार घोषित किए थे। पार्टी अब तक 50 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। जबकि एक नाम का ऐलान होना अभी बाकी है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *