दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

केरल CM पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी से मुलाकात की: वायनाड के पुनर्वास, लैंडस्लाइड समेत इन मुद्दों पर हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वायनाड के पुनर्वास पर चर्चा की। 30 जुलाई की सुबह हुई अत्यधिक बारिश की वजह से वायनाड के कई इलाकों में लैंड स्लाइड हुआ जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हुई थी। वायनाड के तीन गांव पूरी तरह नष्ट हो गए थे और 119 लोग अब भी लापता हैं।

पीएम मोदी को दिया ज्ञापन

खबरों के मुताबिक “राज्य सरकार ने एक पीएम मोदी को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें केंद्र सरकार से अतिरिक्त राहत देने का अनुरोध किया गया। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण केरल के वायनाड में भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण 308 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए और लापता हो गए। 30 जुलाई को हुए भूस्खलन ने खास तौर पर मेप्पाडी क्षेत्र के चूरलमाला और मुंडक्कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। यहां भारतीय सेना और वायुसेना ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया और एक हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी।

पीएम मोदी ने किया था दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले का दौरा भी किया था। पीएम ने यहां राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों से निकाले गए लोगों से बातचीत भी की थी। उन्होंने हेलीकॉप्टर से वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था इस दौरान उन्होंने बचाव अभियान में शामिल दल प्रधानमंत्री को निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी भी ली थी।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *