राजस्थान

जोधपुर जेल से छूटे आसाराम, फ्लाइट में पांच पुलिसकर्मियों के साथ इस शहर के लिए हुए रवाना!

उमाकांत त्रिपाठी। रेप केस में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम मंगलवार को जेल से बाहर आए… वो इंडिगो फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हुए… उनके साथ जोधपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह सहित पांच पुलिसकर्मी भी हैं..

आपको बता दें कि वो महाराष्ट्र के खपोली स्थित माधव बाग स्थित हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाएंगे…दरअसल आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर खंडपीठ ने सात दिन की पैरोल दी है..

पहली बार मिली पैरोल
इस आदेश में पैरोल की अवधि अस्पताल पहुंचने के समय से गिनी जायेगी. जोधपुर पुलिस ने भी इसके लिए मंगलवार को जेल से एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए थे… आजीवन कारावास की सजा काट रहे यौन शोषण के आरोपी आसाराम की ओर से कई बार पैरोल के लिए याचिकाएं लगाई गई लेकिन उन्हें पहली बार इलाज के लिए पैरोल दी गई है..

आयुर्वेद का इलाज कराना चाहते हैं आसाराम
आसाराम की तरफ से हमेशा यह दलील दी जाती रही है कि वह सिर्फ आयुर्वेद उपचार करवाना चाहता है. यही वजह है कि उन्हें इस बार सात दिन की पैरोल मिली है. हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में आसाराम पर कई तरह की पाबंदियां पर लगाई हैं. उसमें ये कहा गया है कि, उनके साथ बहुत सीमित सहायक रहेंगे.. इसके अलावा कोई भी उनसे मिल नहीं सकेगा..

Related Posts

रोज बीवी के सोने के बाद पड़ोसन के पास जाता था पति, फिर एक दिन रंगेहाथ पकड़ा गया तो..

उमाकांत त्रिपाठी।पति से अलग रहकर पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाना एक…

जारी रहेगी परंपरा: अजमेर जाएगी पीएम मोदी की चादर, पीएम मोदी की ओर से ये मंत्री चढ़ाएंगे चादर

उमाकांत त्रिपाठी। शिव मंदिर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को…

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *