क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम का ऐलान: UAE में होगा टूर्नामेंट, हरमनप्रीत कौर को बनाया कप्तान, इस टीम से पहला मैच

खबर टीम इंडिया की।आज बीसीसीआई ने इंडियन विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर को टीम की जिम्मेदारी दी गई है। वही स्मृति मंधाना को उप कप्तान बनाया गया है।
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा।पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन देश में हुए राजनीतिक परेशानियों के बाद ICC ने टूर्नामेंट को UAE शिफ्ट कर दिया। अब शारजाह और दुबई में टूर्नामेंट के सभी मैच होंगे।

भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से 4 अक्टूबर को होगा
3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में ओपनिंग मैच होगा। इंडिया विमेंस टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलेगी। टीम फिर इसी मैदान पर 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना पहला मैच 3 अक्टूबर को ही श्रीलंका से खेल लेगा।

10 टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा
UAE में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 18 दिनों में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे। भारत ग्रुप ए में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इसके अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर से आई एक टीम शामिल है। वहीं मेजबान बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और क्वालिफायर-2 टीम ग्रुप बी में है। इस ग्रुप के सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 783

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *