न्यूज़

लोहा और इस्पात के निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग की सभी संभावनाओं को तलाशने का आह्वान

केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने आज नई दिल्ली में लोहा और इस्पात के निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग की संभावना तलाशने के लिए इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य और भारतीय इस्पात अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी मिशन (एसआरटीएमआई) के निदेशक श्री अंशुमन त्रिपाठी के साथ एक बैठक बुलाई।

प्लास्टिक कचरे का उपयोग/निपटान एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दा है और इसे संबोधित करने की आवश्यकता है। दुनिया भर के अधिकांश देश प्लास्टिक कचरे के प्रभावी उपयोग के विकल्प तलाश रहे हैं और कुछ देश इस कचरे का उपयोग लोहा और इस्पात उद्योग में कर रहे हैं।

इसके अनुसार, कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस और इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस जैसे क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के उपयोग की उपयुक्तता और इसके लाभ तथा हानियों पर चर्चा की गई। इस्पात उद्योग द्वारा वर्तमान में प्रचलित प्लास्टिक कचरे के उपयोग की मात्रा, इसके पृथक्करण सहित पूर्व-उपचार प्रक्रिया, तकनीकी-अर्थशास्त्र और इस्पात निर्माण प्रक्रियाओं आदि में इसके उपयोग पर उत्सर्जन और प्रभाव आदि पर भी चर्चा की गई।

इस्पात मंत्री ने सचिव (इस्पात) श्री संजय कुमार सिंह को गृह मंत्रालय और पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बातचीत करने का निर्देश दिया। इस्पात मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि इस्पात क्षेत्र द्वारा प्लास्टिक कचरे के उपयोग के लिए एक महीने के भीतर एसआरटीएमआई द्वारा एक कार्य योजना तैयार की जाए।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *