न्यूज़भारतमनोरंजन

दीपिका-रणवीर की बेटी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, नहीं देख पाएंगे बच्ची की फोटो, इस पॉलिसी के साथ करेंगे परवरिश

उमाकांत त्रिपाठी। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में बेबी गर्ल की मां बनी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी की परवरिश के लिए दीपिका ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शेकदम पर चलेंगी। वो बेटी के लिए कोई नैनी नहीं रखेंगी बल्कि खुद ही उसकी परवरिश करेंगी। ऐश्वर्या ने भी बेटी आराध्या की परवरिश नैनी के सपोर्ट के बिना की है।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, नैनी न रखने के अलावा बेटी के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह नो-फोटो पॉलिसी भी अपनाएंगे। वे अपनी बेटी को मीडिया की नजरों से दूर रखेंगे और सही समय आने पर ही उसे दुनिया के सामने लाएंगे।

बेबी गर्ल का किया वेलकम
दीपिका पादुकोण को 7 सितंबर को मुंबई के एच.एन.रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जिसके अगले दिन 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज देते हुए इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। दीपिका-रणवीर के सोशल मीडिया पेज पर लिखा गया है, वेलकम बेबी गर्ल। कपल ने पिछले साल करण जौहर के शो पर अपनी शादी का वीडियो रिलीज किया था।

2018 में हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *