दिल्ली

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट का किया उद्घाटन, मेट्रो की सवारी भी करेंगे पीएम, गुजरात को देंगे कई सौगात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पहले वे गांधीनगर में वावोल में शालिन-2 सोसायटी के बंगला नंबर 53 पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बात की।

इसके बाद सुबह 11:00 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन किया। दोपहर में 1:45 बजे अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) तक मेट्रो की सवारी करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद में दोपहर 3.30 बजे 8 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। इसमें गांधीनगर मेट्रो ट्रेन सर्विस के सेकंड फेज का उद्घाटन भी शामिल है।

शालीन सोसायटी पहुंचे पीएम
गांधीनगर के वावोल इलाके में 100 अपार्टमेंट और 25 बंगले हैं। पीएम सूर्य घर योजना से यहां के 89 परिवार लाभान्वित हुए हैं। वहीं, यहां की शालीन-2 सोसायटी में कुल 65 बंगले हैं, जिनमें से 22 घरों में सोलर पैनल लगे हैं। प्रधानमंत्री बंगला नंबर-53 में जाएंगे, जहां की छत पर लगे सोलर पैनल का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री सेक्टर-1 मेट्रो स्टेशन का दौरा करेंगे। मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास युवाओं और यात्रियों से बातचीत करेंगे। फिर मेट्रो लें और गिफ्ट सिटी जाएंगे। इसके बाद अहमदाबाद GMDC मैदान में भव्य स्वागत समारोह में शामिल होंगे। यहां वे करीब 1 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद वे अहमदाबाद में 30 मेगावाट के सोलर सिस्टम का उद्घाटन करेंगे।

पीएम आवास का करेंगे उद्घाटन
अहमदाबाद के एपीएमसी से गांधीनगर के सेक्टर-1 तक की दूरी 33 किमी है। मेट्रो से अब एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए केवल 65 मिनट लगेंगे और 35 रुपए किराया होगा। वहीं, टैक्सी में अभी 80 मिनट से ज्यादा का समय लग जाता है और 400 रुपए से भी ज्यादा किराया देना पड़ता है। करीब 21 किलोमीटर लंबा यह रूट गांधीनगर ट्विन सिटी से जुड़ेगा, जिसमें 8 नए स्टेशन शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने तैयार किया है। मेट्रो अहमदाबाद के एपीएमसी से गांधीनगर के सेक्टर-1 तक की 33 किमी की दूरी तय करेगी। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में करीब 8 हजार करोड़ के डेवपलमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें चांदखेड़ा सत्यमेव अस्पताल पर सरजू ग्रीन्स फ्लैट्स के पास अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (ऑडा) के 1120 फ्लैट्स भी शामिल हैं।

गुजरात को मिलेगी कई सौगात
पीएम आवास योजना के मकान बनकर तैयार हैं और पीएम मोदी सोमवार को इन मकानों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मकान मालिकों को चाबियां देकर आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। बता दें, ऑडा द्वारा तैयार किए गए ये 1.5 बीएचके फ्लैट की कीमत मात्र 6 लाख रुपए है। इस योजना के हितग्राहियों को आठ किस्तों में रकम चुकाने की भी सुविधा दी गई है। पीएम अहमदाबाद में कई प्रोजेक्ट्स की भी नींव रखेंगे, जिनमें समाख्याली-गांधीधाम और गांधीधाम-आदिपुर रेलवे लाइनों को चार गुणा करना, सड़कों का विकास (AMC) और बकरोल, हाथीजन, रामोल और पंजरपोल जंक्शन पर फ्लाईओवर पुलों का निर्माण शामिल है।

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *