न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया आतंकवादी, रवनीत सिंह बिट्टू ने इस तरह साधा निशाना, ये बोले धनखड़

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकी बताया। उनका ये बयान राहुल की अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों पर की गई टिप्पणी के लिए आया।रविवार (15 सितंबर) को बिट्टू ने दिल्ली में कहा- राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकी हैं। वे भारतीय नहीं हैं। राहुल को पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।वहीं, मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की आरक्षण खत्म करने वाली टिप्पणी संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाती है।हालांकि, राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि अभी आरक्षण खत्म करने का सही समय नहीं है। भारत में जातिगत जनगणना होना जरूरी है। भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी, कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या नहीं।

 

राहुल गांधी को भारत से प्यार नहीं-बिट्टू
राहुल ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे अब सिखों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। देश के सबसे वॉन्टेड लोगों ने राहुल गांधी से पहले भी इस तरह के बयान दिए थे। यहां तक ​​कि जो आतंकवादी हैं, उन्होंने भी राहुल गांधी की टिप्पणियों की सराहना की है। जब ऐसे लोग राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं तो वे देश के नंबर एक आतंकवादी हैं।

मेरी राय में अगर किसी को या देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने के लिए कोई इनाम होना चाहिए तो वह राहुल गांधी हैं। वे भारतीय नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपना अधिकांश समय भारत से बाहर बिताया है। उनके दोस्त और परिवार वहीं हैं। इसलिए मुझे लगता है कि कहीं न कहीं उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर भारत के बारे में ऐसी नकारात्मक बातें कहते हैं।

विपक्ष का नेता होने के बाद भी राहुल एक मोची, बढ़ई और मैकेनिक का दर्द नहीं समझ पाए हैं। आप (राहुल) अभी भी घूम रहे हैं और इन लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछ रहे हैं। सिर्फ अपनी फोटो खिंचवाने के लिए आप ऐसी बातें कर रहे हैं। यह एक मजाक है।

उपराष्ट्रपति बोले-
राहुल की विदेश यात्रा संविधान के अनादर के लिए आयोजित हुई राहुल के अमेरिका में भारत में आरक्षण को लेकर दिए बयान पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के बारे में जागरूकता की बहुत आवश्यकता है, क्योंकि कुछ लोग इसकी आत्मा को भूल गए हैं। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की ऐसी टिप्पणी संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाती है।आरक्षण योग्यता के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह देश और संविधान की आत्मा है। यह सकारात्मक सोच है, नकारात्मक नहीं। यह किसी को अवसर से वंचित नहीं कर रही, बल्कि मजबूत स्तंभ के रूप में समाज को सहारा दे रही है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *