न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक हुई इतनी वोटिंग

उमाकांत त्रिपाठी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले फेज के लिए बुधवार शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। आज 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत 58.19% रहा। फाइनल आंकड़ा आना बाकी है।
शाम 5 बजे तक आए आंकड़ों के मुताबिक, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% और पुलवामा में सबसे कम 43.87% वोटिंग हुई। आज 23.27 लाख वोटर्स को मतदान करना था।

बिजबेहरा विधानसभा सीट से पीडीपी की प्रत्याशी इल्तिजा मुफ्ती ने वोट डाला, वे पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं। किश्तवाड़ से बीजेपी की कैंडिडेट शगुन परिहार ने भी वोट डाला।
शगुन ने आरोप लगाया था कि किश्तवाड़ के बागवान मोहल्ले में बिना पहचान पत्र के वोट डलवाए गए। इसके बाद माहौल गर्म हो गया, जिसके चलते कुछ देर वोटिंग रुकी रही।पहले फेज की वोटिंग को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने भी वोट डाले। उनके लिए कुल 24 स्पेशल बूथ बनाए गए थे। दिल्ली 4, जम्मू 19 और उधमपुर में 1 बूथ था।

 

2014 में पहले फेज में 22 सीटें पर हुई थी वोटिंग साल 2014 के विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में दक्षिण कश्मीर की 22 सीटों पर चुनाव हुए थे। तब 11 सीटों पर महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP को जीत मिली थी। भाजपा और कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीती थीं। वहीं फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2 और CPI (M) को एक सीट मिली थी।2024 लोकसभा चुनाव के लिहाज से बात करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस 11 सीट, PDP 5, कांग्रेस 4 और भाजपा 3 पर आगे थी। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 9, नेशनल कॉन्फ्रेंस 6, PDP 4 और भाजपा 2 सीटों पर आगे रही। 2014 में नेशनल कॉन्फ्रेंस 11, PDP 5, कांग्रेस और भाजपा को तीन-तीन सीटों पर बढ़त मिली।

 

अनंतनाग की सबसे ज्यादा 7 सीटों पर वोटिंग
90 सीटों पर 3 फेज में हो रही वोटिंग जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर फर्स्ट फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 2014 चुनाव में PDP ने सबसे ज्यादा 28 और भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं। दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई थी।

 

100 साल के प्रेमनाथ ने डोडा में वोट डाला
जम्मू-कश्मीर के डोडा के परियोट में 100 साल के प्रेम नाथ वोट डाला। उन्होंने कहा- 1951 से लगातार वोट कर रहा हूं। वोटिंग हमारे लोकतंत्र का सबसे शक्तिशाली अधिकार है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- 60% से ज्यादा वोटिंग होगी
जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोले ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। जिस तरह से मतदान चल रहा है, उससे संकेत मिलता है कि 60 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा। अधिकारी जम्मू शहर के मुथी इलाके में कश्मीरी प्रवासियों के लिए स्थापित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। पहले चरण में 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3,266 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

 

राहुल बोले- आपका वोट आपको अन्याय के युग से बाहर लाएगा
राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों से इंडिया ब्लॉक के लिए वोट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा हर वोट उनके अधिकारों की वापसी सुनिश्चित करेगा और रोजगार लाएगा।
उन्होंने X पर पोस्ट किया- जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों, आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का राज्य का दर्जा छीनकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है – यह आपके सभी संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। जम्मू-कश्मीर का अपमान है।भारत के लिए आपका हर वोट आपके अधिकारों की वापसी सुनिश्चित करेगा, रोजगार लाएगा, महिलाओं को मजबूत बनाएगा। आपको अन्याय के युग से बाहर लाएगा। जम्मू-कश्मीर को फिर से समृद्ध बनाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *