खबर इंडिया की।टीम इंडिया चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत से 6 विकेट दूर है। बांग्लादेश की टीम ने शनिवार को मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं।
टीम अभी 515 रन के टारगेट से 357 रन पीछे है। कप्तान नजमुल हसन शांतो 51 और शाकिब अल हसन 5 रन बनाकर नॉटआउट हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला है।
तीसरे दिन खराब रोशनी की वजह से 10 ओवर खेल कम हुआ। बांग्लादेश की पारी के दौरान पहले खेल काफी देर तक रुका रहा, फिर स्टंप्स कर दिया गया।
इससे पहले, भारत ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 287 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। शुभमन गिल (119 नाबाद) और ऋषभ पंत (109) ने शतक बनाए। यह गिल के टेस्ट करियर की पांचवीं और पंत के करियर छठी सेंचुरी है। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी।
खराब रोशनी की वजह से खेल रुका
खराब रोशनी की वजह से खेल रोक दिया गया है। ग्रांउड स्टाफ पिच को भी कवर कर दिए हैं। खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं।
नजमुल हुसैन शांतो का अर्धशतक
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। शांतो ने रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर सिक्स लगाकर अर्धशतक किया।
बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, मुश्फिकुर आउट
रविचंद्रन अश्विन चेन्नई टेस्ट में 2 विकेट ले चुके है। रविचंद्रन अश्विन 34वें ओवर की चौथी बॉल पर भारत को चौथी सफलता दिलाई। यह पारी में उनका तीसरा विकेट रहा, उन्होंने मुश्फिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। मुश्फिकुर ने 11 बॉल पर 13 रन बनाए।
रविचंद्रन अश्विन चेन्नई टेस्ट में 2 विकेट ले चुके हैं।
रविचंद्रन अश्विन 30वें ओवर की आखिरी बॉल पर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। यह पारी में उनका दूसरा विकेट रहा, उन्होंने मोमिनुल हक को बोल्ड किया। मोमिनुल ने 24 बॉल पर 13 रन बनाए।
जाकिर के बाद शादमान भी आउट
जाकिर हसन के बाद शादमान इस्लाम भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने शॉर्ट मिडविकेट पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। शादमान 68 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए।
जाकिर हसन आउट, बुमराह ने अर्धशतकीय साझेदारी तोड़ी
जाकिर हसन 47 बॉल पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने गली में यशस्वी जायसवाल को हाथों कैच कराया। जाकिर के विकेट के साथ उनकी शादमान इस्लाम के साथ 62 रन की साझेदारी भी टूट गई।
टी-ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर 56/0
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तेज शुरुआत की है। 515 रनों के टारगेट का पीछा कर रही टीम का स्कोर टी-ब्रेक तक 56/0 है। जाकिर 32 और शादमान 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
बांग्लादेश का स्कोर 50 रन पार
बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 50 रन पूरे कर लिए हैं। जाकिर हसन ने रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 50 रन पार पहुंचा दिया। इसी के साथ शादमान और जाकिर के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई।
भारत ने पारी घोषित की
भारत ने अपनी दूसरी पारी 287/4 के स्कोर पर घोषित कर दी है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 149 रन बनाए थे। इस तरह भारतीय टीम को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य मिला है।
भारत के लिए शुभमन गिल 176 गेंदों पर 119 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत ने 109 रन की पारी खेली। गिल-पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी हुई।इन दोनों के अलावा केएल राहुल नाबाद 22, विराट कोहली 17, यशस्वी जायसवाल 10 और रोहित शर्मा ने 5 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए। नाहिद राणा, और तस्कीन अहमद को 1-1 विकेट मिला।
शुभमन गिल ने बनाया शतक
पंत के बाद शुभमन गिल ने भी शतक लगा दिया है। उन्होंने 161 गेंद में टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। गिल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की थी।














