उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

CM योगी ने हरियाणा में फूंका चुनावी बिगुल, बाबरी ढांचे से की कांग्रेस की तुलना, पढ़ें पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. सीएम योगी हरियाणा की चुनावी रैलियों में विपक्ष पर फायर हैं. हरियाणा में असंध विधान सभा में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी मंच से कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है. सीएम योगी ने इस दौरान अयोध्या के बाबरी ढांचे का भी जिक्र किया है.सीएम योगी ने मंच से कहा कि आज कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा था. एक धक्का और दो, बाबरी ढांचे को तोड़ दो यह नारा जब रामभक्त बोलने लगा था तो बाबरी ढांचा हमेशा के लिए ध्वस्त हो गया और बाबरी ढांचा तो ध्वस्त हुआ गुलामी का ढांचा भी ध्वस्त हुआ. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ.

जाति को लेकर बोले-सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग जाति की राजनीति करके आपको विभाजित करना चाहते हैं, मैंने कहा था न बंटोगे तो कटोगे एक रहोगे तो नेक रहेगे. कोई ऐसी गलती मत कर देना कि आपस में बंट जाएं, याद रखना बंटे तो कटे. कांग्रेस का जो हाथ है वह हालात को और बिगाड़ने आया है. सीएम योगी ने कहा कि साल 2014 के पहले का भारत जहां गुंडागर्दी थी, भ्रष्टाचार था, अराजकता थी, देश की आस्था के साथ खिलवाड़ होता था, सुरक्षा में सेंध लगती थी. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस साल 1984 में सिख बंधुओं की हत्या के लिए कटघरे में खड़ी है. इसको कभी बर्दाश्त मत करना, स्वीकार मत करना, एक सिरे से खारिज करो, यह अपनी अंतिम श्वास गिन रही है. इसे ऑक्सीजन दोगे, तो इसका विषबेल तेजी के साथ फैलकर फिर से देश के अंदर दंगे कराएगा. कांग्रेस ने श्री ननकाना साहिब कॉरिडोर बनने में रोड़े अटकाए, राहुल गांधी ने सिखों को गाली दी. कांग्रेस भारत के महान गुरुओं की परंपरा का अपमान करती है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 925

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *