महाराष्ट्र

हिंदू समाज को बांटकर जीत… महाराष्ट्र चुनाव से पहले पीएम मोदी ने मुस्लमानों और कांग्रेस को लेकर दिया ये बयान

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा में फिर से सरकार सत्ता पाने के बाद अब बीजेपी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से आधारशिला रखी.

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए 10 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनका फॉर्मूला बांटो और राज करो का है. कांग्रेस की साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है. कांग्रेस ने किसानों को भड़काया.”

समाज तोड़ रही कांग्रेस
पीएम मोदी बोले, “कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है. हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है. कांग्रेस भारत के सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की परंपरा का दमन कर रही है, सस्नातन परंपरा का दमन कर रही है.” पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस की नीति है, हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ. कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा. कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे. भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फॉर्मूला लागू करती है.”

बीजेपी के पक्ष में किया प्रचार
पीएम मोदी ने कहा, “मेरा पक्का विश्वास है समाज को तोड़ने की आज जो कोशिश हो रही है, ऐसी हर साजिश को महाराष्ट्र के लोग नाकाम करके रहेंगे. महाराष्ट्र के लोगों को देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए, एकजुट होकर बीजेपी, महायुति के लिए मतदान करना है.” पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हरियाणा विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने युवाओं को टारगेट किया और अलग अलग तरीके से उन्हें भड़काने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा के नौजवान, हमारी बहनें-बेटियां अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए बीजेपी पर ही भरोसा कर रहे हैं.”

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

जब पीएम मोदी ने की RSS की जमकर तारीफ, कहा- संघ की वजह से मैं मराठी सीख पाया, पढ़ें पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *