दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

मिठाई खिलाई, गुलदस्ता भी दिया.. गृहमंत्री अमित शाह से मिले नायब सिंह सैनी, हरियाणा में जीत के बाद BJP कैंप में हलचल तेज

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा में बीजेपी ने नायब सिंह सैनी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा और बंपर जीत के बाद अब सैनी को ही हरियाणा की कमान फिर से दी जा सकती है। सरकार गठन को लेकर हो रही हलचल के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी आज दिल्ली में हैं और उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

हरियाणा में हार और जम्मू-कश्मीर में खराब परफॉर्मेंस के बाद कांग्रेस पर उसके अलायंस पार्टनर प्रेशर बना रहे हैं तो वहीं हरियाणा में हैट्रिक के बाद बीजेपी कैंप में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली में हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने दिल्ली में नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। सीएम सैनी ने हरियाणा की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और नई सरकार के गठन पर चर्चा की।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतकर भाजपा सत्ता बरकरार रखने और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है। वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीटें जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीट मिलीं। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और AAP दोनों को चुनावों में कोई सफलता नहीं मिली। बीजेपी और कांग्रेस का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा। बीजेपी को 39.94 प्रतिशत मत मिले, जबकि कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत मत मिले।

 

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *