दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

लाओस में दिखा पीएम मोदी का जलवा: गायत्री मंत्र के साथ हुआ वेलकम, देखें तस्वीरें

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम मोदी लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफांडोन के खास निमंत्रण पर लाओस पहुंचे हैं. इस दौरान पीएम मोदी की वियनतियाने में शिखर सम्मेलन के दौरान कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें हो सकती हैं..

यहां पर पीएम मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पीएम मोदी जैसे ही लाओस पहुंचे उनका वहां पर भव्य स्वागत किया गया. पीएम के वहां पहुंचते ही लाओस का भारतीय समुदाय भी उनके स्वागत (PM Modi Welcome In Laos) के लिए पहुंच गया. लाओस में रह रहे भारतीयों ने गायत्री मंत्र के साथ उनका शानदार स्वागत किया.

पीएम मोदी जब होचल पहुंचे तो लाओस समुदाय के लोगों ने वियनतियाने के होटल डबल ट्री में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए हिंदी में अभिवादन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 अक्तूबर को लाओस दौरे पर हैं. पीएम मोदी लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफांडोन के खास निमंत्रण पर लाओस पहुंचे हैं.. इस दौरान पीएम मोदी वियनतियाने में शिखर सम्मेलन के दौरान कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं.

पीएम मोदी 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वियनतियाने, लाओ पीडीआर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. इस साल भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक दशक पूरा हो रहा है.

भारत और लाओस के बीच दशकों पुराने मजबूत संबंध रहे हैं. दोनों देशों के बीच 1956 में डिप्लोमैटिक संबंध स्थापित हुए. तब से अब तक दोनों देशों की ओर से द्विपक्षीय यात्राएं होती रहीं हैं.

 

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *