दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

कुछ ही देर में होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार, गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

उमाकांत त्रिपाठी। रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा मुंबई के एनसीपीए ग्राउंड से शुरू हुई, जो वर्ली श्मशान घाट पहुंच चुकी है। यहां थोड़ी देर में रतन टाटा अंतिम संस्कार किया जाएगा। टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया।

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट के प्रार्थना कक्ष में रखा गया है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम राजनेता और उद्योग जगत, फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस वर्ली श्मशान घाट पहुंचे हैं। यहां पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार होगा।

रतन टाटा का अंतिम संस्कार पारसी रीति रिवाज से होगा। वर्ली श्मशान घाट में उनका पार्थिव शरीर पहले प्रार्थना कक्ष में रखा जाएगा। इसमें 200 लोग मौजूद रह सकते हैं। रतन टाटा का अंतिम संस्कार अहनावेति विधि से होगा। इससे पहले गेह सारनू पढ़ा जाएगा। इसके बाद अग्निदाह किया जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *