न्यूज़भारतहेडलाइंस

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने दिया DA का तोहफा, जानें कितने फीसदी बढ़ा?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बुधवार को तोहफा दे दिया। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
डीए में इस वृद्धि के साथ यह बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक का एरियर भी दिया जाएगा। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

53 फीसदी हो गया डीए
केंद्रीय कर्मचारियों को डीए और पेंशनरों को डीआर मिलता है। अभी तक डीए मूल वेतन का 50 फीसदी था। आज हुई बढ़ोतरी के बाद यह 53 फीसदी हो गया है। काफी समय में डीए में वृद्धि नहीं हुई थी। ऐसे में माना जा रहा था सरकार इसमें त्योहारों से पहले वृद्धि कर सकती है। इसमें आखिरी बार मार्च 2024 में वृद्धि की गई थी। इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि जनवरी 2024 से लागू हुई थी।

जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी?
डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हो गया। अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

साल में दो बार होती है डीए में बढ़ोतरी
डीए वृद्धि की घोषणा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर तय की जाती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में खुदरा कीमतों में बदलाव को मापता है। आमतौर पर, केंद्र सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन करती है। इसकी आधिकारिक घोषणा आमतौर पर बाद में की जाती है। डीए मौजूदा कर्मचारियों पर लागू होता है। वहीं पेंशनभोगियों को डीआर मिलता है। डीए में बढ़ोतरी होने से सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *