न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देश को मिलेगा दिवाली गिफ्ट: बनारस में PM मोदी देंगे 6611 करोड़ की सौगात, जानें किस राज्य को मिलेगा क्या तोहफा?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के दूसरे दौरे पर आज वाराणसी पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री का यह दौरा दीपावली से पहले बनारस ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अहम है. प्रधानमंत्री 32 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं की सौगात बनारस को देंगे. इसके अलावा लगभग 3400 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देशभर के एयरपोर्ट समेत अन्य योजनाओं के लिए मिलेगी. पीएम मोदी करीब 2870 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली बनारस के नए एयरपोर्ट की बिल्डिंग का भी शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी कुल 5 घंटे काशी में रहेंगे. वह कुल 23 परियोजनाओं के 6611 करोड़ रुपये की सौगात पूरे देश को देंगे. इनमें यूपी 7 शहरों के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार की भी परियोजनाएं शामिल हैं.

नए एयरपोर्ट की बिल्डिंग के शिलान्यास के बाद बनारस के एयरपोर्ट की छवि बदल जाएगी. बनारस एयरपोर्ट देश के नामी ग्रामीण और बड़े एयरपोर्ट में शामिल हो जाएगा. वाराणसी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन समारोह भी होना है. इस दौरान वह कांची कामकोटि मठ की तरफ से तैयार किए गए 110 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से आरजे शंकरा नेत्रालय का भी उद्घाटन करेंगे. इसके लिए लोगों को बेंगलुरु जाना पड़ता था. अब लोगों को हाई-फाई नेत्रालय की सुविधा अब उनके शहर बनारस में मिलेगी. पूरे यूपी के लोगों को इसका फायदा मिलेगा.

दोपहर में पहुंचेंगे पीएम मोदी.
30 किमी तक सड़क यात्रा करेंगे पीएम मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 01:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय व कैबिनेट मंत्री उनका स्वागत करेंगे. प्रधानमंत्री यहां से सीधे सड़क मार्ग से माधोपुर संदहा रोड पर बने शंकर नेत्रालय पहुंचेंगे. कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. इस दौरान यहां पर मौजूद वाराणसी के कुछ उद्योगपति और व्यापारी वर्ग के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. दौरे के दौरान पीएम मोदी लगभग 30 किमी तक सड़क यात्रा करेंगे. वह चार विधानसभा क्षेत्र से गुजरेंगे. हर मार्ग पर काशीवासियों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.ये है पीएम मोदी का कार्यक्रम : 20 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे. यहां से सड़क मार्ग से हरहुआ चौराहा होते माधोपुर में श्री कांची कामकोटि मेडिकल ट्रस्ट की ओर से निर्मित आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का शुभारम्भ करने जाएंगे. यहां पीएम करीब डेढ़ घंटे रहेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से ही तरना, शिवपुर, गिलट बाजार, भोजूबीर, जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया, सिगरा साजन चौराहा होते स्टेडियम आएंगे. यहां करीब 2 घंटे लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे.

 

नए एयरपोर्ट की बिल्डिंग के मॉडल को भी देखेंगे पीएम.
खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे : प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्टेडियम तक पिंडरा, शिवपुर, शहर उत्तरी और कैंट विस क्षेत्रों से गुजरेंगे. भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां एक हजार से भी ज्यादा लोगों से संवाद करेंगे. फिर सिगरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 6611 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे. उनका अतुलानंद तिराहे से सिगरा स्टेडियम तक भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े, शंखनाद के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे. प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग और प्रमुख चौराहों को पार्टी के झंडों एवं पटकों से सजाया जा रहा है. जिले में 500 से अधिक छोटी बड़ी होर्डिंग लग रही हैं. उन पर प्रधानमंत्री को हरियाणा जीत की बधाई और काशीवासियों को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए धन्यवाद दिया गया है. पीएम खिलाड़ियों से भी मिलेंगे.

बनारस पहुंचा नए एयरपोर्ट का मॉडल : 2870 करोड़ की लागत से लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट का 75 हजार वर्गमीटर एरिया और सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही रनवे का भी विस्तार होगा. प्रथम चरण में 100 करोड़ की लागत से बनने वाली न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे. रनवे का विस्तार होने से यहां अमेरिकी राष्ट्रपति के खास विमान अमेरिकी एयर फोर्स-वन के साथ बोइंग 777 जैसे बड़े विमान भी आसानी से लैंड कर सकेंगे. एयरपोर्ट विस्तारीकरण से सात गांवों का नाम मिट जाएगा. इंटीग्रेटेड टर्मिनल में गंगा घाट, मंदिर और सारनाथ के प्रतीक दिखेंगे. कुल मिलाकर नया लुक विकसित देशों के एयरपोर्ट की तरह हाईटेक होने के साथ भारतीय संस्कृीति का संदेश देगा. नए एयरपोर्ट भवन की छत स्टील और फर्श ग्रेनाइट की होगी. पोर्टिको में वेद मंत्र लिखे दिखेंगे तो पूरे भवन में काशी की ऐतिहासिकता और पौराणिकता दिखेगी.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *