राज्य

पीएम की दिवाली, जवानों संग वाली: कच्छ में दिवाली मनाएंगे पीएम, पहली बार गुजरात के जवानों में बांटेंगे खुशियां

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी भारतीय सेना के सैनिकों संग दिवाली मनाएंगे. पीएम मोदी कच्छ में भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे. इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी केवडीया से वडोदरा के लिए रवाना हो गए हैं. वे वडोदरा से कच्छ के नलिया एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे, जहां से वे जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने जाएंगे.

पीएम मोदी के लिए यह यात्रा है बहुत खास
यह यात्रा पीएम मोदी के लिए खास है, क्योंकि यह पहली बार है जब वे प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात में जवानों के साथ दिवाली का जश्न मनाएंगे.इससे पहले, जब पीएम मोदी मोदी मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्होंने गुजरात के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.

पीएम मोदी गुजरात के सैनिक जवानों के साथ मनांएगे दिवाली

पीएम मोदी केवड़िया में लौह परुष सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीधे कच्छ जाएंगे, जहां वे जवानों के साथ समय बिताएंगे और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देंगे. उनका यह दौरा राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. बता दें, पहले भी कई बार पीएम मोदी दिवाली के मौके पर जवानों के संग नजर आ चुके हैं. पिछले साल (2023) में पीएम हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे.

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

1 of 274

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *