एजूकेशन

युवा IAS-IPS को PM मोदी का मैसेज, अफसरों को दिया लोकसेवक बनने का मंत्र, जानिए क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को युवा आईएएस अफसरों को मंत्र दिया। पीएम ने लोकसेवकों से अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मुखातिब होते वक्त ‘निडर’ व ‘स्पष्टवादी’ रहने को कहा। उन्होंने युवा अधिकारियों से कहा वे अपने कौशल में इजाफा करें।मोदी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के 2014 बैच को संबोधित किया। ये अधिकारी अगले तीन माह के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक सचिव के रूप में सेवा देंगे।

वरिष्ठ से डरो मत, स्पष्टवादी रहो-पीएम मोदी
मोदी ने कहा,कि-अधिकारियों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे मुखातिब होते वक्त वे निडर व स्पष्टवादी रहना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ की ओर से जारी बयान में मोदी ने कहा,कि-प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने क्या सीखा, उससे इतर उनके पास अपने कौशल को बढ़ाने व सीखने का अपार मौका है।

परिस्थिति के प्रति संवेदनशील रहो-पीएम मोदी
मोदी ने युवा आईएएस अधिकारियों को परिस्थितियों के प्रति संवेदनशील रहने को कहा,कि- ताकि वे भारत के लोगों के साथ प्रभावी ढंग से संपर्क करने में सक्षम हों। मोदी ने उनसे अगले तीन महीने में अपने कौशल में इजाफा करने तथा जिन विभागों में उन्हें रखा जाएगा, उसके कार्य को महत्व देने की अपील की।

 

Related Posts

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी…

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *